भारत

टैरो राशिफल, 30 जून 2023

Nilmani Pal
30 Jun 2023 12:39 AM GMT
टैरो राशिफल, 30 जून 2023
x

मेष राशि: अच्छा सहयोग मिलेगा

मेष राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएंगे। बच्चों का अच्छा सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ अच्छा समय व्तीत होगा।

वृषभ राशि: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा

वृषभ राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ में मधुरता रहेगी और घरवालों से भी मुलाकात करवा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

मिथुन राशि: व्यवहार पर नियंत्रण करें

मिथुन राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज आपके मन में उत्साह का संचार रहेगा फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण करें। बच्चों की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि: सेहत का ध्यान रखें

कर्क राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज वर्तमान स्थितिनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे। माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि: मौज मस्ती में रहेंगे

सिंह राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और बच्चों के साथ मौज मस्ती में रहेंगे।

कन्या राशि: दिन मध्यम फलदायी रहेगा

कन्या राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती हैं। किसी घरवाले से आपको गिफ्ट मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे।

तुला राशि: मन प्रसन्न रहेगा

तुला राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। बच्चों की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कारोबार में अच्छी उन्नति होगी और धन लाभ के योग बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि: शुभ समाचार मिलेगा

वृश्चिक राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेंगी लेकिन सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे और नए नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि: कार्य जल्दी पूरा करेंगे

धनु राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज आप नई चीजों को लेकर उत्साहित रहेगा और भौतिक चीजों में धन खर्च भी हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। विवाह के योग बन रहे हैं और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से कार्य जल्दी पूरा कर पाएंगे।

मकर राशि: साझेदारी में सावधान रहें

मकर राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें अन्यथा धन हानि की आशंका बन रही है। घर में कोई खास मेहमान आ सकता है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि: मन प्रसन्न रहेगा

कुंभ राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं। अचानक से कोई विशेष कार्य बन जाएगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

मीन राशि: अच्छे अवसर मिलेंगे

मीन राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। किसी दोस्त की मदद से अटका धन मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। करियर की शुरुआत करने वाले नौकरी पेशाओं को तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story