भारत

टैरो राशिफल, 2 जून 2023

Nilmani Pal
2 Jun 2023 12:32 AM GMT
टैरो राशिफल, 2 जून 2023
x

मेष टैरो राशिफल : व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपका समस्‍याओं का समाधान करते हुए बीतेगा। भाई-बहन और बंधुओं से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

वृष टैरो राशिफल : अपने काम पर फोकस करें

वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज कुछ समस्‍याओं का समाधान करना पड़ सकता है। आज कुछ झंझट उपस्थित होंगे , झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें और अपने काम पर फोकस करें।

मिथुन टैरो राशिफल : कोई भी फैसला काफी सोचकर लें

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है और आज धन की स्थिति भी कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। आज आपके परिवार में माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी। इसलिए कोई भी फैसला काफी सोचकर लें।

कर्क टैरो राशिफल : रुका धन भी मिल सकता है

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको कहीं से शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी और रुका धन भी मिल सकता है। इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है। आज के दिन धन का निवेश करने पर भी भविष्‍य में शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी।

सिंह टैरो राशिफल : शॉपिंग करके सुख मिलेगा

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आप जो करना चाहेंगे वो कर पाएंगे। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शॉपिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ होगा और मन प्रसन्‍न होगा।

कन्या टैरो राशिफल : फालतू चीजों को न खरीदें

कन्‍या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन हर कार्य सूझबूझ के साथ करें। आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। आज खर्च पर ध्‍यान दें और फालतू चीजों को न खरीदें।

तुला टैरो राशिफल : व्‍यापारियों को सम्‍मान प्राप्‍त होगा

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए समस्‍याओं वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। धन के मामले में लाभ की उम्‍मीद है और व्‍यापारियों को सम्‍मान प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल : दिन की शुरुआत ही समस्‍याओं से होगी

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन की शुरुआत ही समस्‍याओं से होगी। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी। परिवार के मामले में कुछ बड़े फैसले संभव हैं कि लेने पड़ जाएं।

धनु टैरो राशिफल : जीवनसाथी से मतभेद भी सकते हैं

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए तनाव वाला हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद भी सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। परिवार के लोगों के साथ संबंधों को ठीक रखने के लिए क्रोध पर काबू रखें और वाणी पर संयम रखें।

मकर टैरो राशिफल : परिवार में अशांति बढ़ सकती है

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नहीं तो समस्‍या काफी बढ़ सकती है। उनका सही से चेकअप करवा लें। आज ऑफिस में किसी प्रकार के काम से बचें।

कुंभ टैरो राशिफल : आज फालतू खर्च से बचें

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज कुछ समस्‍याएं आ सकती हैं। आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आज फालतू खर्च से बचें।

मीन टैरो राशिफल : पर्याप्त आमदनी होती रहेगी

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आपके लिए यह आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हें व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।

Next Story