भारत

टैरो राशिफल, 16 जून 2023

Nilmani Pal
16 Jun 2023 12:43 AM GMT
टैरो राशिफल, 16 जून 2023
x

मेष टैरो राशिफल : इंटरव्यू में सफलता

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए सफलता के संकेत दे रहा है। यदि आप नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें और बहार के खाने को इस वक्‍त न कहें।

वृष टैरो राशिफल : दिन खुशी के माहौल में बीतेगा

वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए खास है। आपका वक्‍त आज परिवार और दोस्‍तों के साथ खुशी के माहौल में बीतेगा। जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। दोस्‍तों के सहयोग से आज कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।

मिथुन टैरो राशिफल : पदोन्नति का अवसर मिलेगा

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए कोई शुभ समाचार देने वाला साबित हो सकता है। आपको पदोन्नति का अवसर मिलेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से अपने पक्ष में कर पाएंगे। भाग्‍य आपके साथ है।

कर्क टैरो राशिफल : नए रिश्‍ते आ सकते हैं

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है। अविवाहितों के लिए नए रिश्‍ते आ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। आज वे अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार के लोगों से आपको हर संभव मदद मिलेगी।

सिंह टैरो राशिफल : शुभ समाचार मिल सकता है

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल वाला है। आपको करियर के संबंध में कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है तो वहीं निजी संबंधों में कुछ परेशानी आ सकती है। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करेंगे तो लाभ पाएंगे।

कन्या टैरो राशिफल : मनमुटाव हो सकता है

कन्‍या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको प्रेम संबंधों में सावधानी रखने की जरूरत है। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मनमुटाव हो सकता है और आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं तो आपके लिए अच्‍छा रहेगा।

तुला टैरो राशिफल : करियर में नए मौके मिल सकते हैं

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको जीविका के क्षेत्र में लाभ होगा और करियर में नए मौके मिल सकते हैं। लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपकी मधुरवाणी से संबंधें में प्रगाढ़ता आएगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बाधक बन सकता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : शुभ फलों की प्राप्ति होगी

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपकी कोई योजना पूरी होने के संकेत मिल रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

धनु टैरो राशिफल : बेहतर बदलाव हो सकते हैं

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आप काफी व्‍यस्‍त रहेंगे और नए कार्यों को पूरा करने में आपका दिन बीतेगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं और कहीं से कोई अशुभ सूचना आने से मन बेचैन होगा। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। कुछ बेहतर बदलाव हो सकते हैं।

मकर टैरो राशिफल : स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा और आपको ससुराल पक्ष के तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा और आप परेशान रहेंगे।

कुंभ टैरो राशिफल : आत्मविश्वास में कमी आ सकती है

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए प्रेम संबधों के मामले में सही नहीं है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं है और आज इस बारे में कोई फैसला न करें। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

मीन टैरो राशिफल : भाई, बहन से मतभेद

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको भाई, बहन, बंधु-बांधवों के साथ विचार के तालमेल का अभाव बनेगा और इस कारण से कुछ मतभेद हो सकते हैं। सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आ सकती है। इस कारण से तनाव बढ़ेगा। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।


Next Story