भारत

टैरो राशिफल, 13 जून 2023

Nilmani Pal
13 Jun 2023 12:38 AM GMT
टैरो राशिफल, 13 जून 2023
x

मेष टैरो राशिफल : किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों को ऐसे काम करने से बचना चाहिए जो दूसरे लोगों को बोझ लगे। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। इसलिए सोच समझकर ही भाषा का प्रयोग करें। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

वृषभ टैरो राशिफल : आज यात्राओं के योग

वृषभ राशि के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। जिसकी वजह से आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आज इस राशि के कुछ लोग अपना समय धार्मिक चर्चा में व्यतीत करेंगे।

मिथुन टैरो राशिफल : परिचतों से लेनदेन में बरते सावधानी

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को आज अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है। आज आपको मकान और वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं।

कर्क टैरो राशिफल : साथियों के सहयोग से बनेंगे काम

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा और व्यापारिक लोगों को लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। हालांकि, आज कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

सिंह टैरो राशिफल : मन काफी खुश रहेगा

सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन मन को काफी खुश करने वाला रहेगा। आज शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

कन्या टैरो राशिफल : आज समय के साथ चलें

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। आपको सलाह है कि समय के साथ चलने की कोशिश करें। समय के साथ चलने से आपको समस्या उलझाएंगी नहीं।

तुला टैरो राशिफल : काम पर दिशा की कमी महसूस होगी

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के जातक आज काफी महत्वाकांक्षी या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। फिलहाल, आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। यदि आपकी कुछ बुरी आदतें हैं उनपर काबू पाने की कोशिश करें।

वृश्चिक टैरो राशिफल : समस्याओं से होगा सामना

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आपको कई समस्याओं और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से आप थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। आपको सलाह है कि फिलहाल, अनावश्यक वाद विवाद करने से बचें।

धनु टैरो राशिफल : व्यस्त और खुशहाल रहेंगे आप

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्त होने के साथ साथ काफी खुशहाल भी रहेगा। आज नए अवसर आपके सामने आएंगे, साथ ही आज आप जो भी यात्राएं करेंगे उनसे आपको वांछित परिणाम हासिल होंगे। साथ ही आपको आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मकर टैरो राशिफल : व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी विशेष कार्य को लेकर चिंता सताएगी। आपको सलाह है कि फिलहाल, व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल : संतान सुख प्राप्त होगा

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए संतान सुख प्राप्त होगा। इस राशि के लोगों को आज मित्रों और रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी।

मीन टैरो राशिफल : पद प्रतिष्ठा का मिलेगा लाभ

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ कराने वाला रहेगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।

Next Story