भारत

टैरो राशिफल, 1 जून 2022

Nilmani Pal
1 Jun 2022 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 1 जून 2022
x

मेष: आज का दिन आपके लिए खास है और अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए जोखिम लेने की कोशिश की जा सकती है और विचाराधीन योजनापूर्ति में मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

वृषभ: आज का दिन अपके लिए शुभ है। आज जिस भी कार्य की योजना बनेगी, वह सफल होगी। आज आपके लिए मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए खरीदारी करके सुख मिलेगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

मिथुन: आज दूर की यात्रा का अकस्मिक योग बन सकता है जिससे खुशी मिलेगी, आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। अपने काम पर फोकस करेंगे तो आपको विशेष लाभ होगा।

कर्क: आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। लंबी यात्रा करना उचित नहीं है। उत्तरार्द्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। शाम के वक्‍त कोई मेहमान आपके घर आ सकता है।

सिंह: आज दिन की शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी। दुर्घटना का योग है अतः वाहन सतर्क होकर चलाएं।

कन्या: आज के दिन आपके जीवनसाथी से भी मतभेद हो सकते हैं। आपका विश्वासपात्र व्यक्ति ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है, सावधान रहें। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखेंगे तो आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

तुला: आज के दिन आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सामाजिक क्षेत्र में नए जन संपर्क बनेंगे और इसका आपको लाभ प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक: आज के दिन आपकी राशि के लोग स्वास्थ्य हानि और शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक परेशानी आपको हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए अध्ययन की दृष्टि से यह दिन अच्छा रहेगा।

धनु: यह माह मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हें व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें। उसमें आपको लाभ होगा।

मकर: नवीन कार्ययोजना में इच्छित लाभ होने की संभावना है और दोस्‍तों से आपको फायदा हो सकता है। भवन या भूमि की खरीदारी के लिए भी समय अच्छा है। आज उत्तरार्द्ध में आपके खर्च बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए खास है। आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आना शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानो सब कुछ आपके विरूद्ध हो। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। किसी से अनायास झगड़ा भी आपका हो सकता है। सावधान रहें।

मीन: दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मानहानि हो सकती है। आज आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा

Next Story