भारत

टैरो राशिफल, 5 जुलाई 2023

Nilmani Pal
5 July 2023 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 5 जुलाई 2023
x

मेष टैरो राशिफल: योजनाओं को रखें गुप्त

मेष राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आप जो भी कामकाज से संबंधित योजना बनाएं उसे फिलहाल, गुप्त ही रखें। खर्च अधिक होने के कारण आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। आपको फिलहाल, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

वृषभ टैरो राशिफल: नए लोगों से बनेंगी जान पहचान

वृषभ राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपको सलाह है कि रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लें। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है।

मिथुन टैरो राशिफल: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी

मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी और रुके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल आपको पूरा सहयोग देगा। किसी कारण आपको उधार भी लेना पड़ सकता है।

कर्क टैरो राशिफल : पद प्रतिष्ठा का मिलेगा लाभ

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ मिलेगा। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है। अगर आप अपने कार्य व्यवसाय को गति देंगे तो आपको वांछित लाभ प्राप्त होगा।

सिंह टैरो राशिफल: सुख साधनों में होगी वृद्धि

सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपको विदेश और निवेश संदर्भों से कोई अच्छा सफलता वाला समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपको सुख साधन में वृद्धि। साथ ही आज आपको लोगों का पूरा समर्थन हासिल होगा।

कन्या टैरो राशिफल : भूमि भवन के मामलों में मिलेगा लाभ

कन्या राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने के लिए बैठक आदि हो सकती है। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। वहीं आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है।

तुला टैरो राशिफल : संतान से मिलेगा सुख समाचार

तुला राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज कामकाज में आपको वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज इस राशि के कुछ लोग खेलकूद की किसी सफल शख्सियत से प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही आज आपको संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल : मानसिक तनाव रहेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातक पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर अच्छे से जांच लें। वरना आपको हानि हो सकती है। बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा।

धनु टैरो राशिफल : नए व्यापार होगा शुरु

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के जातक नया कार्य या व्यापार प्रारंभ करेंगे। साथ ही आप अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।

मकर टैरो राशिफल : आय अच्छी रहेगी

मकर राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि फिलहाल, आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी।

कुंभ टैरो राशिफल : करनी होगी अधिक यात्राएं

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज कुंभ राशि के जातकों को नई सूचनाएं और संदेश उनकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। आज आपको काफी ज्यादा यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिस वजह से आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम पड़ सकता है।

मीन टैरो राशिफल : परिवार में बढ़ सकती है अशांति

मीन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बचा रही है कि आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। आज आरकी वित्तीय मामलों में आप काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। फिलहाल, आपको संक्रमित रोगों से बचकर रहने की जरूरत है।


Next Story