भारत

टैरो राशिफल, 17 जुलाई 2023

Nilmani Pal
17 July 2023 12:42 AM GMT
टैरो राशिफल, 17 जुलाई 2023
x

मेष टैरो राशिफल : नई डील में रहें सावधान

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोग फिलहाल, कोई नया सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। आज आपको कामकाज में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि फिलहाल, जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें।

वृषभ टैरो राशिफल : कानूनी मामले सुलझेंगे

वृषभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि फिलहाल, आपके कानूनी मामलों का निपटारा होगा। आज आपके शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। आज आपको अपने कर्जों सा पूरी तरह से कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन टैरो राशिफल : जीवन में होगी परिवर्तन

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों के जीवन में तेजी से परिवर्तन होगा। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्र वर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएंगे।

कर्क टैरो राशिफल : आमदनी बढ़ाने में लगेगा समय

कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि फिलहाल, आपको अपनी आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहने वाली है लेकिन, स्थिति कमजोर होते हुए भी आपके काम बनते रहेंगे। लव लाइफ काफी मधुर रहने वाली है।

सिंह टैरो राशिफल : मन में रहेगा उत्साह

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के मन में उत्साह का संचार रहेगा। लेकिन, आपके मन में कोई न कोई आशंका बनी रहेगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।

कन्या टैरो राशिफल : व्यापार में हगी उन्नति

कन्या राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों की वर्तमान स्थिति और व्यवसाय में उन्नति होती दिख रही है। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

तुला टैरो राशिफल : पारिवारिक मामलों में बरते समझदारी

तुला राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि फिलहाल, आपको पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम करने की जरूरत है। वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। आपको सलाह है कि फिलहाल, बुरी आदतों से दूर रहें। वहीं आपके लिए हितकारी रहेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : व्यवहारिक होने की जरूरत है

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि फिलहाल, आपको जरा सा व्यवहारिक होने की जरूरत है। अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। अपना खानपान का अधिक ख्याल रखें। संतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आयेगी।

धनु टैरो राशिफल : कार्यक्षेत्र में रहे सतर्क

टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के लोगों को अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपको किसी विशेष कार्य में विफलता मिलने से आपका मन उदास हो सकता है।

मकर टैरो राशिफल : परिस्थितियां हाथ से निकलेंगी

मकर राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आप कि परिस्थितियां आपको अपने हाथों से निकलती हुई प्रतीत होंगी। लेकिन,जल्द ही सबकुछ आपके अनुकूल हो जाएगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

कुंभ टैरो राशिफल : गलतियों का होगा अहसास

टैरो कार्ड्स बता रहे है कि कुंभ राशि के लोग आज खुद को नई चीजों को लेकर उत्साहित नहीं कर पाएंगे। हालांकि, आपको जल्द ही अपनी की गई गलतियों का अहसास होने लगेगा। फिलहाल, आपका स्वास्थ्य नरम रह सकता है।

मीन टैरो राशिफल : महत्वपूर्ण कार्य की होगी शुरुआत

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता दिखाने वाला रहेगा। हालांकि, आज आप किसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।

Next Story