भारत

टैरो राशिफल, 28 जनवरी 2022

Nilmani Pal
28 Jan 2022 12:40 AM GMT
टैरो राशिफल, 28 जनवरी 2022
x

मेष: आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी और रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित संभल देगा। ऋण लेने की स्थितियां आ सकती हैं और आपको इसमें लाभ भी होगा।

वृषभ: नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय आपके लिए अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दें तो वांछित लाभ होगा और परिवार में खुशियां आएंगी।

मिथुन: निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि होगी। बाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।

कर्क: उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह: कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। क्रीड़ा और शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा और आज आपके कुछ रुके कार्य पूर्ण होने से भी हर्ष होगा।

कन्या: पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। कोई काम आपका फंस सकता है।

तुला: नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं। आज कारोबार के मामले में आप कोई परिचर्चा कर सकते हैं और कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं।

वृश्चिक: आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। दोस्‍तों की तरफ से आपको खुशियां मिल सकती हैं और कोई आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है।

धनु: नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्‍थ्‍य कुछ नरम रहेगा। घर में कोई व्‍यक्ति आपकी बातों से प्रसन्‍न रहेगा।

मकर: आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए। घर से बाहर जाने से पहले मास्‍क जरूर लगाएं।

कुंभ: दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। ऑफिस में आपके ऊपर काम का प्रेशर भी काफी रहेगा।

मीन: सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न होगा। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है। भाग्‍य साथ देगा।

पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा

Next Story