भारत

टैरो राशिफल, 19 जनवरी 2023

Nilmani Pal
19 Jan 2023 12:34 AM GMT
टैरो राशिफल, 19 जनवरी 2023
x

मेष राशि: शुभ समाचार मिलेगा

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घर-गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा। ससुराल पक्ष की किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा, खेल-प्रतियोगिता में इनाम मिलेगा। मित्रों के साथ जरूरी बातचीत करेंगे।

वृषभ राशि: आत्मविश्वास की कमी बनेगी

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज लव लाइफ में किसी बात पर कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी। कई बार बच्चों का मन पढाई से भटक सकता है और खेलकूद की तरफ ज्यादा आकर्षित होगा।

मिथुन राशि: व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज भाई-बहन, बंधु-बांधव से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से संबंध में गड़बड़ी आ सकती है, आपका व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। संतान को स्वास्थ्य की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि: शॉर्टकट का सहारा न लें

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज सुबह से ही कार्यों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है, इन झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

सिंह राशि: खाने-पीने का ध्यान रखें

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और भागदौड़ भी हो सकती है। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा आ सकती है। कामकाज की अधिकता की वजह से शारीरिक थकावट एवं कमजोरी महसूस होगी। संतान के खाने-पीने का ध्यान रखें।

कन्या राशि: लाभ प्राप्ति की बनेगी संभावना

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है। कला तथा खेल के क्षेत्र में अपना बेस्ट देंगे तभी फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की किसी बात पर तनाव हो सकता है। समझदारी से स्थिति को संभालने की कोशिश करें।

तुला राशि: निवेश से लाभ होगा

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है। छात्रों की रूचि पढ़ाई-लिखाई में रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। निवेश से अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि: सर्द मौसम से बचें

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको कार्यक्षेत्र और घरेलू समस्याओं पर ध्यान देना होगा। दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप ही सफलता मिलेगी। सर्द मौसम से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा।

धनु राशि: हर परीक्षा में सफल होंगे

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। यदि शिक्षा के प्रति आपका लगाव ऐसा ही रहा तो आप निश्चित रूप से आने वाली हर परीक्षा में सफल होंगे।

मकर राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखें

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज दिन की शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से किसी बात पर मतभेद और विवाद बढ़ सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्र विदेश जा सकते हैं।

कुंभ राशि: वाहन चलाने में सावधानी रखें

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज किसी बात पर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें और जल्दबाजी करने से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। छात्रों का पढ़ाई-लिखाई के मामले में दिन अच्छा रहेगा, उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जा सकते हैं।

मीन राशि: अनुकूल बनाने में सफल रहेंगे

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आप अपनी मेहनत से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में भी सफल रहेंगे।(राधाबल्लभ मिश्र)

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story