भारत

टैरो राशिफल, 18 जनवरी 2023

Nilmani Pal
18 Jan 2023 12:36 AM GMT
टैरो राशिफल, 18 जनवरी 2023
x

मेष राशि: अधिक जोखिम न उठाएं

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अपना धैर्य बनाए रखें अन्यथा गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। प्रति उत्तर देते समय सावधानी बरतें और शब्दों पर ध्यान दें, अधिक जोखिम न उठाएं। आप जिस प्रकार से धन कमाएंगे, उसी के अनुसार आपके खर्चे भी बढ़ेंगे।

वृषभ राशि: दिनचर्या व्यस्त रहेगी

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज सुबह से ही दिनचर्या व्यस्त रह सकती है और आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। धुम्रपान से बचें। व्यापारियों को अच्छा धन लाभ होने वाला है। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बने हुए हैं।

मिथुन राशि: घरेलू माहौल अनुकूल रहेगा

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा। जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है। आप अपनी प्रॉपर्टी में भी वृद्धि करेंगे। आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

कर्क राशि: अति लोभ से बचें

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप नौकरी खोज रहे रहें तो इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें, बाहर के खाने से बचें। घर में किसी के स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। हो सकता है कि उस दरम्यान आपको धन हानि का सामना करना पड़े।

सिंह राशि: धन खर्च होगा

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा, जो आपको नई उर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना बना सकते है, जिस पर आपका धन खर्च होगा।

कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नौकरी पेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे। इस समय आपको संभालकर पैसे खर्च करने की आवश्यकता है। ज्यादा खर्च करने पर कर्ज की स्थिति बन सकती है। लाभ प्राप्ति के लिए इस अवधि में आपको कई अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि: नए अवसर प्राप्त होंगे

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर-परिवार में शादी-विवाह के कार्यक्रम होने के कारण धन के खर्चे बढ़ सकते हैं। मित्रों के साथ नए कार्य में निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: समय का सदुपयोग करेंगे

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे। घर में किसी के स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है लेकिन प्रेम बना रहेगा।

धनु राशि: योजनाएं सूझबूझ कर बनाएं

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही ना बरतें अन्यथा मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरी पेशा जातक भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं। आपको संतान सुख की वजह से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

मकर राशि: संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आजीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक हो सकता है। अपने बच्चों की मित्रता किस प्रकार की है, इस पर जरूर ध्यान दें। मित्रों के साथ अनैति कार्य करने से बचें।

कुंभ राशि: जीवन में सही दिशा मिलेगी

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। बच्चे गलत कार्य की ओर अग्रसर हो सकते है लेकिन सही देखभाल और घर में उनके साथ अच्छा व्यवहार रखेंगे तो उनके जीवन में सही दिशा मिलेगी।

मीन राशि: आपकी व्यस्तता बढ़ेगी

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नए कार्यं में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। आपकी संतान कई बार जिद्दी होते हुए नजर आएगी, वे महंगी वस्तुओं की डिमांड कर सकते हैं।(राधाबल्लभ मिश्र)

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story