भारत

टैरो राशिफल, 17 जनवरी 2022

Nilmani Pal
17 Jan 2022 12:39 AM GMT
टैरो राशिफल, 17 जनवरी 2022
x

मेष: कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

वृषभ: धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा आ सकती है।

मिथुन: अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है। लक्ष्य को लेकर गंभीर रहें, तभी सफलता मिलेगी।

कर्क: मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

सिंह: आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा। दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

कन्या: कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

तुला: शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।

वृश्चिक: धन संपत्ति और आनंद के लिहाज से स्थितियां आपके लिए काफी अनुकूल होंगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

धनु: उच्च अधिकारियों के साथ डील और कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ईर्ष्यालु लोग आप दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर: व्यावसायिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों का धन कही फंसा हुआ है, प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ: व्यापार में आप कुछ नया कर दिखाने की सोचेंगे। व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णयों से लाभ होने की आशा है। स्वप्न हकीकत में बदल सकते हैं।

मीन: आप अपनी सोच और प्रतिभा के दम पर दूसरों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मामूली तनातनी की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story