भारत

टैरो राशिफल, 16 जनवरी 2022

Nilmani Pal
16 Jan 2022 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 16 जनवरी 2022
x

मेष: आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम देने वाला है। यदि आप नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें और बाहर के खाने से दूर र‍हें।

वृषभ: आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा। आज का दिन आपको नई ऊर्जा देगा और आपको आज भाग्‍य की बदौलत वो सब प्राप्‍त होगा जो आप चाहते थे। नई ऊर्जा और स्फूर्ति प्राप्‍त होगी।

मिथुन: आपके लिए दिन शुभ है और आपको एक पदोन्नति का अवसर मिलेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से अपने पक्ष में कर पाएंगे। आज भाग्‍य आपका साथ देगा और आपके परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

कर्क: अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपका कोई प्रिय मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है।

सिंह: वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे। आज का दिन कामकाजी महिलाओं के लिए भी खास है। आज उन्‍हें आराम करने और परिवार के साथ वक्‍त बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या: आज दिन आपके लिए खास नहीं होगा। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से आप लोगों के बीच में मनमुटाव हो सकता है और झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं।

तुला: जीविका के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और परिवार में सभी लोग आपस में मिलकर रहेंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे तो भाग्‍य आपका साथ देगा। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।

वृश्चिक: कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। परिवार के मामले में आपको कोई बड़ा फैसला आज लेना पड़ सकता है।

धनु: आज का दिन आपके लिए काफी व्‍यस्‍तता वाला है। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी और आज आप काफी प्रेशर में रहेंगे। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में आपको लोगों का साथ मिलेगा और आज का दिन आपके लिए अच्‍छा है।

मकर: घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा। ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। आज पति और पत्‍नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आज आपको भाग्‍य का सहयोग उतना नहीं मिलेगा।

कुंभ: प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं है। आत्मविश्वास की कमी बनेगी। आज कोई वस्‍तु की खरीद आपको करनी पड़ सकती है। भाग्‍य आपका साथ नहीं देगा। कोई जरूरी फैसला आज न करें।

मीन: भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा और आपको आज किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा

Next Story