भारत

टैरो राशिफल, 10 जनवरी 2023

Nilmani Pal
10 Jan 2023 12:33 AM GMT
टैरो राशिफल, 10 जनवरी 2023
x

मेष राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है। आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। छात्रों को गुरुजनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि: सेहत का ध्यान रखें

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपनी बुद्धिमानी से स्थिति मजबूत बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। सर्द मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि: सर्द मौसम का ध्यान रखें

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है, गर्म चीजों का सेवन करें। माता-पिता से किसी बात पर अनबन होने की आशंका है। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करेंगे तो फायदे में रहेंगे। आपको लव लाइफ में कई तरह के विवाद देखने को मिलेंगे।

कर्क राशि: क्रोध पर नियंत्रण रखें

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज सोच समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो। अगर आप अपने शब्द और व्यवाहर पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो अच्छे अवसर खो सकते हैं। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, बातचीत से स्थिति को सुधारने की कोशिश करें।

सिंह राशि: अटका धन वापस मिलेगा

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज काफी दिनों बाद अटका धन वापस आएगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है। किसी गलतफहमी के कारण भी रिश्तों में खटास आने की आशंका है।

कन्या राशि: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपका शांत चित्त मन आपको कई परेशानियों से बचाएगा। सामाजिक कार्यों से यश और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लव पार्टनर से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं, जिसके कारण संबंधों में दरार आ सकती है।

तुला राशि: स्थिति आशाजनक रहेगी

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है। पति-पत्नी के बीच रिश्ता मजबूत होगा और बच्चे के भविष्य को लेकर कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि: भावनाओं की कद्र करें

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है, इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे। अपने अंदर अहंकार की भावना ना आने दें और जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।

धनु राशि: समस्याओं से मुक्ति मिलेगी

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। यदि लव पार्टनर के साथ किसी प्रकार की कहासुनी है, तो उसे साथ मिलकर सुलझाने का प्रयास करें।

मकर राशि: भावनाओं की कद्र करें

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नए कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। कड़ी मेहनत करेंगे तो जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। साथ ही काफी दिनों बाद बिगडती हुई धन की स्थिति थोड़ी राहत देने वाली हो जाएगी। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें, तभी आपका रिश्ता टिक सकता है।

कुंभ राशि: तनाव ठीक होगा

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज क्रोध करने की बजाय ठंडे दिमाग से चीजों को सुलझाने का प्रयास करें। घर, गृहस्‍थी व दाम्‍पत्‍य जीवन से संबंधित मामलों का तनाव ठीक होगा और एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रहेगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।

मीन राशि: कार्यों में लाभ होगा

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कामकाज में मानसिक तनाव कुछ कम होगा। साथ ही संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। आपकी लव लाइफ में रोमांस भरे पल देखने को मिलेंगे, साथ में कहीं लॉन्ग ड्राइव पर भी जाना हो सकता है।(राधाबल्लभ मिश्र)

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story