भारत

टैरो राशिफल, 10 जनवरी 2022

Nilmani Pal
10 Jan 2022 12:33 AM GMT
टैरो राशिफल, 10 जनवरी 2022
x

मेष: आपको अपने करीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है, धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है।

वृषभ: आपको अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी।

मिथुन: यह समय व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौती पूर्ण होगा। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा।

कर्क: व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

सिंह: इस अवधि के दौरान आप साझेदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

कन्या: आप ठंडी हवा तथा सर्दी से अपना ध्यान रखें। संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। पिता से मनमुटाव हो सकता है।

तुला: अगर आप मेहनत करें तो तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा।

वृश्चिक: आपको विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

धनु: यह समय पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है। आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे।

मकर: विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, अपनी बुद्धिमानी से स्थिति मजबूत बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

कुंभ: बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है। माता-पिता से अनबन होने की आशंका है, अनावश्यक क्रोध न करें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।

मीन: सोच समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो, यदि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story