भारत

टैरो राशिफल, 1 जनवरी 2023

Nilmani Pal
1 Jan 2023 12:42 AM GMT
टैरो राशिफल, 1 जनवरी 2023
x

मेष राशि : जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज साल का पहला दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने टारगेट पर पूरा फोकस बनाकर रखना होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। घर-परिवार में सभी का स्नेह मिलेगा। आज सेहत भी आपकी दुरुस्‍त रहेगी और खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृष राशि : अस्वस्थता के कारण परेशान रहेंगे

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और सान के पहले आप काफी बिजी भी रहने वाले हैं। किसी संबंधी या फिर खुद की अस्वस्थता के कारण काफी परेशान रहेंगे और काम करने में मन नहीं लगेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। बच्चों की सेहत के मामले में किसी तरह की लापरवाही न बरतें वरना बड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि : काम में दिक्‍कतें आ सकती हैं

मिथुन राशि के लोगों के लिए साल का पहला दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा और ससुराल पक्ष का तनाव भी आपको झेलना पड़ सकता है। घर-परिवार में होने वाले विवाद या फिर काम से संबंधित दिक्‍कतें आपको परेशान कर सकती हैं। आप उन्हें ज्यादा तूल ना दें वरना इनसे मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है।

कर्क राशि : प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी

कर्क राशि वालों को आज कुछ मामलों में परेशानी होने से आपका मूड खराब हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आज आवश्यकता आज नहीं है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य है। आपको साथी के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।

सिंह राशि : परिजनों के साथ तालमेल का अभाव बनेगा

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। जॉब और बिजनस के मामले में आपको आज कई नए अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं। भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। आज कोई जोखिम भरा कार्य न करें।

कन्या राशि : सेहत के मामले में सावधानी रखें

कन्या राशि के लोगों के लिए आज साल का पहला दिन कुछ झंझटों वाला हो सकता है। किसी भी मामले में शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें। एक सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प से अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाएं। आज खानपान और सेहत के मामले में सावधानी रखें तो भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।

तुला राशि : रिश्तों के मामलों में रहेंगे भावुक

तुला राशि के लोगों के लिए साल का पहला दिन ही काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है और धन के मामले में भी आपकी स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा, माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा आ सकती है। रिश्तों के मामलों में आप आज बहुत भावुक हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को साथी के सामने रखें तो बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि : बीमारियों से सावधान रहें

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आपके लिए लाभ की संभावना है। रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है, पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी तो नुकसान भी हो सकता है। पीठ की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है। आज आपको सर्दी और अन्‍य बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत है।

धनु राशि : शॉपिंग पर जाने से आपको सुख मिलेगा

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभपूर्ण है और परिवार के लोगों के साथ दिन अच्‍छा कटेगा। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा और शॉपिंग पर जाने से आपको सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। अपनी जिंदगी को आप नया रूप दे सकते हैं। कुछ नए दोस्त बनाएं और अपने लिए कुछ नए शौक भी अपना सकते हैं।

मकर राशि : अनहेल्दी खाने से बचें

मकर राशि के लोगों का दिन आज लाभ देने वाला है और आज आपको सिर्फ अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। स्वास्थ्य को आपके ध्यान की आवश्यकता है। अनहेल्दी खाने से बचें। किसी प्रिय व्यक्ति द्वारा आपको अनदेखा किया जा सकता है, जो आपको भीतर से तोड़ सकता है।

कुंभ राशि : छोटी-मोटी नोक-झोंक हो सकती है

कुंभ राशि वालों को साल के पहले दिन ही कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तरार्द्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। परिवार में कुछ बातों को लेकर छोटी-मोटी नोक-झोंक हो सकती है।

मीन राशि : पारिवारिक सदस्यों से मतभेद रहेगा

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मुश्किल हालातों वाला हो सकता है। शुरूआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। आपको अपने परिवार का विशेष ध्यान रखना है क्योंकि इस वक्त आपके परिवार की चिंता किसी कारणवश थोड़ी बढ़ सकती है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी।

Next Story