भारत

टैरो राशिफल, 1 जनवरी 2022

Nilmani Pal
1 Jan 2022 12:34 AM GMT
टैरो राशिफल, 1 जनवरी 2022
x

मेष: यात्रा के लिहाज से आज का दिन आपके अनुकूल है। घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा, जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है। आज उन्‍हें लाभ प्राप्‍त होगा।

वृषभ: यदि आप नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। सेहत को लेकर आपकी सजगता काफी राहत देने वाली ह, अति लोभ से बचें, बहार के खाने से बचें। आपको नुकसान होने की आशंका है।

मिथुन: आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति से भर देगा। आज भाग्‍य आपके साथ है। परिवार में खुशियां आएंगी। धन के मामले में दिन लाभ देगा।

कर्क: आपको एक पदोन्नति का अवसर मिलेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से अपने पक्ष में कर पाएंगे। आज भाग्‍य आपके साथ है। शैक्षणिक क्षेत्र में मिले शानदार परीक्षा परिणाम से आप स्वयं आश्चर्यचकित हो सकते हैं।

सिंह : अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज परिवार और दोस्‍तों की तरफ से आपको उपहार मिल सकते हैं।

कन्या: वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे। परिवार के लोगों के बीच आज माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहने की आशंका है। आज आपका किसी से विवाद हो सकता है।

तुला: प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं। पढ़ाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही लापरवाही की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक: आज नए साल के पहले दिन जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।

धनु: कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। आज आपको धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा और परिवार में कोई आगे बढ़कर आपकी मदद कर सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

मकर: नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है। परिवार में आज किसी नए सदस्‍य के आने की खबर आ सकती है।

कुंभ: घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा और धन प्राप्ति में बाधा आ सकती है। प्रफेशनल क्षेत्र में आप पूरे जुनून के साथ मेहनत करते नजर आने वाले हैं। फायदा मिलेगा।

मीन: आज प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं है। आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। कोई व्‍यक्ति आपको आगे बढ़ाने का काम करेगा। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा

Next Story