भारत

टैरो राशिफल, 28 फरवरी 2023

Nilmani Pal
28 Feb 2023 12:38 AM GMT
टैरो राशिफल, 28 फरवरी 2023
x

मेष राशि: महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे

टैरो कार्ड्स से अनुसार 28 फरवरी के दिन मेष राशि वालों को लाभ और उपहार मिल सकता है। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो आपको भविष्य में लाभ दिलाएगा। लव लाइफ के मामले में आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी की ओर से खुशी मिलेगी। वैसे आज आपके लिए सलाह है कि वाहन संभलकर चलाएंगे, चोट लगने की आशंका है।

वृषभ राशि: स्नेह और सहयोग मिलेगा

वृष राशि वालों के लिए मंगलवार 28 फरवरी का दिन सुखद रहेगा। जीवनसाथी से आपको स्नेह और सहयोग मिलेगा। आपके रिश्ते बेहतर और मधुर बनेंगे। किसी अनजाने व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा नहीं तो बजट खराब हो रकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे जिसकी वजह से कार्य व्यवसाय में परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि: दिल से लगाने से बचें

मिथुन राशि वालों के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आप कुछ नए काम में व्यस्त रहेंगे। काम का दबाव बना रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा, इनके प्रभाव और महत्व में वृद्धि होगी। प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए सलाह है कि वाणी को संयमित रखें और सोच-समझकर बोलें। किसी की बातों को दिल से लगाने से बचें।

कर्क राशि: भावनाओं का ख्याल रखें

कर्क राशि वालों के लिए 28 फरवरी का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा। आपकी अथवा घर के किसी सदस्य की सेहत में उतार-चढाव के वजह से आप परेशान होंगे। अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति से आपको बचना चाहिए। आपके लिए सलाह है कि जीवनसाथी को समय दीजिए और इनकी भावनाओं का भी ख्याल रखिए।

सिंह राशि: जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा

सिंह राशि वालों के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आपका पारिवारिक जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपका आत्मबल और उत्साह आज बना रहेगा जो कठिन स्थितियों से निकलने में आपकी मदद करेगा। भाइयों से आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, इनसे आज आपको तनाव मिलने की भी आशंका है। ससुराल पक्ष की किसी समस्या को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं।

कन्या राशि: अटके काम बनेंगे

महीने का अंतिम दिन कन्या राशि वालों के लिए कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। इनके अटके काम बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में व्यस्तता बनी रहेगी और स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर दिखेगा। शरीर में थकान और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस राशि के छात्र आज अपनी परीक्षा को लेकर तैयारी में जुटे रहेंगे।

तुला राशि: प्रभाव में वृद्धि होगी

28 फरवरी का दिन तुला राशि वालों के लिए सुखद और अनुकूल रहने वाला है। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। विरोधियों को मात देने में आप सफल होंगे। नौकरी में आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। अजनबियों से आपको सतर्क रहना चाहिए। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

वृश्चिक राशि: उलझन की स्थिति में रहेंगे

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार 28 फरवरी का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आपकी स्थिति बेहतर होगी। लेकिन आपको आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा। किसी बात को लेकर आप उलझन की स्थिति में रहेंगे। लव लाइफ के मामले में आपको आज संभलकर चलना होगा, किसी बात से आपके बीच मतभेद और कहासुनी हो सकती है।

धनु राशि: आपके रिश्ते बेहतर होंगे

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार और करियर के मामले में लाभकारी रहेगा। टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आज आपको परिवार में निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा और आपके रिश्ते बेहतर होंगे। नौकरी में सहकर्मियों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा जिससे आप अपने काम को पूरा कर पाने में सफल होंगे। सेहत कुछ नरम कुछ महसूस करेंगे और कुछ मामलों में उलझन महसूस करेंगे।

मकर राशि: दिनभर उलझन में रहेंगे

मकर राशि वालों के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आप लाभ पाएंगे। किसी संबंधी अथवा मित्र के सहयोग से आपका काम बनेगा। आपके लिए सलाह है कि अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें नहीं तो दिनभर उलझन में रहेंगे।

कुंभ राशि: पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा

कुंभ राशि के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि 28 फरवरी को आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। रचनात्मक कार्यों और मनोरंजन में भी आप रुचि लेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विकास के कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में आपको उत्तम लाभ मिलेगा। बैंक बैलेंस भी आज बढ सकता है।

मीन राशि: धैर्य से काम लें

मीन राशि के लिए फरवरी महीने का अंतिम दिन मिलाजुला रहेगा। टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आप आज किसी बात से क्रोधित होकर आपना बीपी बढा सकते हैं। संयम और धैर्य से काम लें। आर्थिक मामलों में वैसे आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आप अपनी बुद्धि और निर्णय से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में स्थिति सामान्य

Next Story