भारत

टैरो राशिफल, 11 फरवरी 2022

Nilmani Pal
11 Feb 2022 12:41 AM GMT
टैरो राशिफल, 11 फरवरी 2022
x

मेष: व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें। धन के लेनदेन से भी आज दूर रहें।

वृषभ: आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। आप हर कार्स को पूरे मन से करेंगे। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेंगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं, तो भाग्‍य आपका साथ देगा।

मिथुन: आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान करेगा। किसी मामले में आपको आज धोखा मिलने की आशंका है।

कर्क: स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। किसी काम से आज निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बारम्बार आएंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सिंह: आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए व साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा। बेहतर होगा कि सफलता की बातें किसी के भी साथ साझा न करें।

कन्या: आप आत्मसुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवन साथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उद्वेलित रहेगा। आज भाग्‍य के मामले में आप खास धनी नहीं है। मन ही मन काफी परेशान होंगे।

तुला: इस समय मकान और जमीन के सौंदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनों ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे। परिवार के लोग आपकी खास तौर पर मदद कर सकते हैं।

वृश्चिक: आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारू रूप से करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।

धनु: घर, गृहस्‍थी और दांपत्‍य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। कोई मेहमान शाम को आपके घर पर आ सकता है और आपके काम के साथ खर्च बढ़ सकता है।

मकर: आज आपका मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

कुंभ: भाग्‍य और धर्म आदि बातों पर ध्‍यान संकेंद्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलंदियों पर होंगी।

मीन: आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगी। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा


Next Story