Top News

टैरो राशिफल, 7 दिसंबर 2023

Nilmani Pal
7 Dec 2023 12:44 AM GMT
टैरो राशिफल, 7 दिसंबर 2023
x

मेष टैरो राशिफल : पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता ही है कि मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा।

वृषभ टैरो राशिफल : अचानक ही कोई सफलता मिलेगी
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों को निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि, वाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।

मिथुन टैरो राशिफल : स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोग आज उच्चाधिकारियों के साथ योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क टैरो राशिफल : परिवर्तन देखने को मिलेंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को आज कामकाज में वांछित और गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।

तुला टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में संभलकर रहें
टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपको पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, वरना आपको हानि हो सकती है। बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा।

कन्या टैरो राशिफल : नए कार्य की होगी शुरुआत
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के लोग नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। साथ ही आज आप अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।

तुला टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में बेहतरीन रहेगा दिन
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बेहतरीन रहने वाला है। आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। आपको सलाह है कि आज घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आध्यात्मिक उन्नति होगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगेंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।

धनु टैरो राशिफल : वित्तीय मामलों में व्यस्त रहेंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों की किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगो से बचना चाहिए।

मकर टैरो राशिफल : मानसिक अशांति रहेगी
मकर टैरो राशिफल : मानसिक अशांति रहेगी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक आज दूसरों के सामने खुद को अच्छी तरह से अभिव्यक्त करेंगे। हालांकि, आज आपको भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी।

कुंभ टैरो राशिफल : यात्राओं के योग बनेंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों का आज किसी सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न होगा। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है।

मीन टैरो राशिफल : दूसरों का सहयोग लें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोग इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोये रहेंगे तथा कुछ कल्पनायें आपके मन को व्यथित कर सकती है। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

Next Story