भारत

टैरो राशिफल, 7 दिसंबर 2022

Shantanu Roy
7 Dec 2022 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 7 दिसंबर 2022
x

मेष राशि : ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपका काफी शानदार बीतेगा और आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज के दिन आप कुछ नए और साहसिक कदम भी उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।

वृष राशि : सुविधाओं पर खर्च करेंगे

वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आप अपनी सुविधाओं पर खर्च करेंगे। घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। आज आपका मन किसी कारण से परेशान रहेगा और किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी।

मिथुन राशि : परिवार में सुख समृद्धि आएगी

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला है और आज आपको सफलता प्राप्‍त होगी। इस समय मकान और जमीन के सौदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनों ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे। परिवार में सुख समृद्धि आएगी।

कर्क राशि : मन लगाकर हर काम को करेंगे

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए बेहतर होगा और हर काम को मन लगाकर ढंग से पूरा करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं। परिवार के साथ शाम का वक्‍त व्‍यतीत करेंगे।

सिंह राशि : शुभ समाचार मिलने से प्रसन्‍नता होगी

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन धन समृद्धि के मामले में सुखद परिणाम देने वाला रहेगा और आपको पुराना रुका पेमेंट आज प्राप्‍त हो सकता है। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। आज दोस्‍तों की मदद से कोई कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएगा। रिश्‍तेदारों की तरफ से कोई शुभ समाचर मिलने से प्रसन्‍नता होगी।

कन्या राशि : आपके कुछ तनाव दूर होंगे

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्‍छा है और आपके कुछ तनाव दूर होंगे। रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्‍नता होगी। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। आज किसी जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।

तुला राशि : किस्‍मत आपका साथ देगी

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन मन में काफी सकारात्‍मकता रहेगी और आप आगे बढ़ने के ख्‍याल मन में लाएंगे। भाग्‍य और धर्म की बातों पर ध्‍यान लगेगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलन्दियों पर होगी और किस्‍मत आपका साथ देगी।

वृश्चिक राशि : खाने का ध्‍यान रखें

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आप अपने बढ़े हुए खर्च को लेकर काफी परेशान रहेंगे। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए, वरना आपको काफी परेशानी होगी और काम करने में मन नहीं लगेगा।

धनु राशि :सेहत का खास ध्‍यान रखें

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आप काफी परेशान रहेंगे और भाई-बहन के साथ किसी बात पर विवाद होने की आशंका है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको परेशानी हो सकती है।

मकर राशि : बढ़े खर्च को लेकर परेशान रहेंगे

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए अधिक शुभ नहीं है और आपको धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है और बढ़े खर्च को लेकर काफी परेशान रहेंगे। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

कुंभ राशि : अपनी भावनाओं पर काबू रखें

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन कोई भी फैसला काफी सोचकर करें और जल्‍दी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी लोगों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। ऐसे में अपनी भावनाओं पर काबू रखें। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

मीन राशि : कई रुके कार्य संपन्‍न हो जाएंगे

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आप काफी व्‍यस्‍त रहेंगे और आपको कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी और आपके कई रुके कार्य संपन्‍न हो जाएंगे।


Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story