Top News

टैरो राशिफल, 5 दिसंबर 2023

Nilmani Pal
5 Dec 2023 12:43 AM GMT
टैरो राशिफल, 5 दिसंबर 2023
x

मेष टैरो राशिफल : घरेलू जीवन को लेकर रहेगी उथल पुथल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को आज घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। साथ ही आज दोपहर बाद तनाव भी बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।

वृषभ टैरो राशिफल : खर्चों में कमी आएगी
वृषभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपके खर्चों में कमी आएगी। साथ ही आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन, संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

मिथुन टैरो राशिफल : मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें
मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपको अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

कर्क टैरो राशिफल : आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए खानपान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा। साथ ही आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। हालांकि, आज कार्यक्षेत्र में काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

सिंह टैरो राशिफल : काम करने में कामयाब होंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं। क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

कन्या टैरो राशिफल : संतान पक्ष से असंतोष मिलेगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

तुला टैरो राशिफल : कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि तमाम वैर-विरोध,अन्तर्द्वन्द्व का सामना करते हुए आप सभी कठिनाइयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल : न लाभ व बचत के अच्छे योग
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को इस समय हर काम संयम के साथ करने की जरूरत व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग है।

धनु टैरो राशिफल : परेशानियों का सामना करना पड़ेगा
टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए घरेलू मामलों में कुछ बह तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।

मकर टैरो राशिफल : महत्वपूर्ण कार्य अच्छे रहेंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन महत्वपूर्ण कार्यों की खरीदारी के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको सलाह है कि उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

कुंभ टैरो राशिफल : मान सम्मान में वृद्धि होगी
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

मीन टैरो राशिफल : स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों के लिए व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।

Next Story