Top News

टैरो राशिफल, 3 दिसंबर 2023

Nilmani Pal
3 Dec 2023 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 3 दिसंबर 2023
x

मेष टैरो राशिफल : करियर में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे
मेष राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन आपके लिए करियर में पदोन्नति के अवसर दिलाने वाला रहेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे।

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल : विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन
टैरो कार्ड्स की गणना बका रही है कि वृषभ राशि के जो जातक अविवाहित हैं उन्हें विवाह के नए और अच्छे अवसर प्राप्त होने वाले हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। आज वह काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मिथुन टैरो राशिफल : मिलाजुला रहेगा दिन
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है। आज इस राशि के विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल : लव लाइफ में रहें सतर्क
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को आज अपने लव लाइफ को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतनें से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं।

सिंह टैरो राशिफल : लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे
टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों को आज जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी मधुर वाणी से संबंधों में मजबूती आएगी। आपको सलाह है कि आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।

कन्या टैरो राशिफल : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। साथ ही आपको जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

तुला टैरो राशिफल : नए कार्योंमें व्यस्तता बढ़ेगी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों की आज नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी और खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। इसलिए सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

धनु टैरो राशिफल : आत्मविश्वास की कमी बनेगी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के लिए फिलहाल, प्रेम संबंधों में कुछ दूरी बनी रहेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

मकर टैरो राशिफल : संबंध में गडबडी आ सकती है
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को आज भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबडी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

कुंभ टैरो राशिफल : झंझट उपस्थित होंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज दिन में कुछ झंझट उपस्थित होंगे , झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

मीन टैरो राशिफल : आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर रहने वाली है। आज आपकी धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा, माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

Next Story