Top News

टैरो राशिफल, 10 दिसंबर 2023

Nilmani Pal
10 Dec 2023 12:46 AM GMT
टैरो राशिफल, 10 दिसंबर 2023
x

मेष टैरो राशिफल : ऊर्जा से भरे रहेंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोग आज ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।

वृषभ टैरो राशिफल : धन खर्च के योग
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज फिलहाल, आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवन साथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उद्वेलित रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल : अच्छे मुनाफे की संभावना
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को इस समय मकान और जमीन के सौदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।

कर्क टैरो राशिफल : स्वास्थ्य को लेकर होगा कष्ट
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोग आज अपना कामकाज अत्यंत युक्ति संगत और सुचारू तरीके से करेंगे। साथ ही आज आपको स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।

सिंह टैरो राशिफल : दाम्पत्य संबंधों में रहेगा तनाव
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के घर, गृहस्‍थी, दाम्पत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। साथ ही आज यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो आपको अपने मित्र वर्ग के वांछित सहयोग मिलेगा।

कन्या टैरो राशिफल : मानसिक तनाव मिलेगा
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के लोगों का आज मानसिक तनाव काफी हद तक कम हो जाएगा। संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। साथ ही आपको सरकारी कार्यों में लाभ मिलने लगेगा।

तुला टैरो राशिफल : आजीविका के क्षेत्र में आएगा परिवर्तन
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों का ध्यान आज भाग्य और धर्म आदि बातों पर ध्यान केंद्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलंदियों पर होगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : आर्थिक स्थिति पर रहेगा ध्यान
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों का ध्यान आज अपनी आर्थिक स्थिति पर रहने वाला है। आज आप खर्चों के मुद्दे पर अपना पूरा ध्यान रखेंगे। आज अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आपको बुखार आदि की समस्या हो सकती है। खान पान की अनियमितता से बचना चाहिए।

धनु टैरो राशिफल : आजीविका क्षेत्र में आएगा परिवर्तन
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों के भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह कष्टप्रद रहेगा।

मकर टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में रहेगा तनाव
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

कुंभ टैरो राशिफल : जल्दबाजी में कोई काम न करें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि को जातक आज जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

मीन टैरो राशिफल : कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज इस समय कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

Next Story