भारत

टैरो राशिफल, 30 अगस्त 2023

Nilmani Pal
30 Aug 2023 12:36 AM GMT
टैरो राशिफल, 30 अगस्त 2023
x

मेष टैरो राशिफल : लव लाइफ में रहें सतर्क

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज मेष राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में कुछ दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। आपको सलाह है कि आज इनसे संबंधित मामलों में निर्णायक मोड लाने की आवश्यकता नहीं है। आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

वृषभ टैरो राशिफल : व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों का आज अपने भाई बहन और रिश्तेदारों के साथ तालमेल थोड़ा कम रह सकता है। सहकर्मियों से भी संबंध में गडबडी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

मिथुन टैरो राशिफल : शॉर्टकट का सहारा न लें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए कुछ झंझट आज उपस्थित हो सकते हैं। झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। आपको सलाह है कि शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

कर्क टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में कमजोर रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा कमजोर दिखाई देने वाला है। इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। साथ ही आज आपकी माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

सिंह टैरो राशिफल : लाभ प्राप्ति की संभावना

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन अनानास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है ,पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।

कन्या टैरो राशिफल : आज मन मुताबिक करेंगे खर्च

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों के मामलों में अनुकूल खर्च तैयार कराने वाला रहेगा। यानी आज आप अपनी मर्जी के अनुसार, खर्च कर पाएंगे। इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

कन्या टैरो राशिफल : समस्याओं पर ध्यान दें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि वालों फिलहाल, अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों की समस्याओं पर ध्यान न दें। दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : रिलैक्स महसूस करेंगे

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, आज दोपहर बाद कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

धनु टैरो राशिफल : खर्चों के कारण बढ़ेगा तनाव

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही हैं कि धनु राशि के लोगों को आज शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ेगा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी।

मकर टैरो राशिफल : जीवनसाथी से हो सकता है मतभेद

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों के लिए आज का दिन थोड़ा समस्या पैदा करने वाला रहेगा। आज आपका अपने जीवनसाथी से मतभेद भी हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।

कुंभ टैरो राशिफल : परिवार में अशांति बढ़ सकती है

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशिवालों को आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उनकी सेहत आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

मीन टैरो राशिफल : स्थान परिवर्तन के योग

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों को आज स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

Next Story