भारत

टैरो राशिफल, 27 अगस्त 2023

Nilmani Pal
27 Aug 2023 12:31 AM GMT
टैरो राशिफल, 27 अगस्त 2023
x

मेष टैरो राशिफल : संतान से मिलेगा सुख

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगो के लिए आज का दिन संतान के मामले में काफी लाभकारी रहेगा। इस राशिवालों को मित्रों और रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

वृषभ टैरो राशिफल : शानदार रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।

मिथुन टैरो राशिफल : सोच समझकर ही लें निर्णय

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को सलाह है कि आज कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें।

कर्क टैरो राशिफल : विरोध का सामना करना होगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों आज कामकाज से संबंधित किसी नई योजना पर विचारमग्न रहेंगे। आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ा संभलकर रहें।

सिंह टैरो राशिफल : दृष्टिकोण को व्यावहारिक रखें

टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों को फिलहाल, जीवन में अपने दृष्टिकोण को व्यावहारिक बनने की कोशिश करनी होगी। आपकी उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।

कन्या टैरो राशिफल : आलस्य को हावी न होने दें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को आज खुद पर आलस्य को हावी नहीं होने देना है। आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें इससे आप अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे।

तुला टैरो राशिफल : काफी आराम महसूस करेंगे

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है, आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल : खुशनुमा दिन बीतेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा दिन बीतेगा।

धनु टैरो राशिफल : असामाजिक तत्वों से दूर रहें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। आपको सलाह है कि आज असामाजिक तत्वों से दूरी बनायें रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

मकर टैरो राशिफल : संबंधों का थोड़ा ख्याल रखें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशिवालों के लिए आज का दिन सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करे। अपने संबंधों का थोड़ा ख्याल रखें। अपने नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों।

कुंभ टैरो राशिफल: आर्थिक जरुरतें पूरी होंगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाला साबित होगा। हालांकि, आपको इसके लिए कुछ पैसा उधार लेना पड़ सकता है। भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।

मीन टैरो राशिफल : नए कार्यों में लाभ मिलेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह नए कार्यों में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार है।

Next Story