भारत

टैरो राशिफल, 18 अगस्त 2023

Nilmani Pal
18 Aug 2023 12:29 AM GMT
टैरो राशिफल, 18 अगस्त 2023
x

मेष टैरो राशिफल : जल्द ही परिस्थितियां बदलेंगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को आज ऐसा प्रतीत होगा की सभी परिस्थितियां आपके हाथ से निकल रही है। लेकिन, जल्द ही सबकुछ आपके अनुकूल भी हो जायेगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

वृषभ टैरो राशिफल : आज गलतियों का अहसास होगा

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के लोग आज थोड़ा उदास रह सकते हैं। आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। आज स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल : साझेदारी वाले काम में सावधान रहें

टैरो कार्ड्स बता रही है कि मिथुन राशि के व्यापारी वर्ग के जातकों को आज कामकाज में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के कुछ लोग महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।

कर्क टैरो राशिफल : कार्य कौशल देखने लायक होगा

कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित रहेंगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं। आज का दिन निवेश के लिए काफी अच्छा है।

सिंह टैरो राशिफल : सेहत का ख्याल रखें

सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान करेंगा। इसलिए आज अपना खाने पीने का ख्याल रखें

कन्या टैरो राशिफल : सेहत का ख्याल रखें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ेगा। वहीं, आज निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बारम्बार आयेंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

तुला टैरो राशिफल : ऊर्जा से भरे रहेंगे

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोग आज ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दरअसल, आज आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल : मन थोड़ा परेशान रहेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोग आज आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवन साथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन थोड़ा परेशान रह सकता है।

धनु टैरो राशिफल : व्यापार में होगी उन्नति

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों को इस समय मकान और जमीन के सौदों से भी अच्छा मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनों ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।

मकर टैरो राशिफल : सेहत रहेगी नरम

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन काम-काज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।

कुंभ टैरो राशिफल : नए कार्यों में मित्रों से मिलेगा सहयोग

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए फिलहाल, घर गृहस्थी और दांपत्य संबंधी समस्या का समाधान मिलेगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।

मीन टैरो राशिफल : मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल जाएगी। संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। वहीं, आज सरकारी कामकाज से संबंधित कार्यों में लाभ मिलेगा।

Next Story