भारत

टैरो राशिफल, 17 अगस्त 2023

Nilmani Pal
17 Aug 2023 12:32 AM GMT
टैरो  राशिफल, 17 अगस्त 2023
x

मेष टैरो राशिफल : मेहनत की सराहना मिलेगी।

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों को अपनी मेहनत की खूब सराहना मिलेगी। इतना ही नहीं आज आपके शत्रु आपके प्रति मन में बेर भाव रख सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी कुछ खास नहीं रहने वाली हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नही होगी।

वृषभ टैरो राशिफल: कामयाबी का रास्त खुलेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज कामयाबी का रास्त खुलेगा। साथ ही आपको नए संबंधों से लाभ मिलेगा। आज आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आयेगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा।

मिथुन टैरो राशिफल : जीवन में आएगा बड़ा परिवर्तन

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के लोग आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं के लिए लाभप्रद होगा।

कर्क टैरो राशिफल : सावधानी से करें कोई भी डील

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोग कोई नया सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इतना ही नहीं कामकाज में अड़चनें आयेंगी। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।

सिंह टैरो राशिफल : कानूनी मामलों को होगा निपटारा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों का कानूनी मामलों का निपटारा आज हो जाएगा। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। साथ ही आज आप अपने कर्ज का पूर्ण भुगतान भी कर लेंगे।

कन्या टैरो राशिफल : जीवन में आएगा परिवर्तन

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज कन्या राशि के जातकों के जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा।

तुला टैरो राशिफल : आमदनी बढ़ाने में लगेगा समय

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को फिलहाल, अपनी आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। हालांकि, आज आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। आज आपके संबंध भी काफी अच्छे रहने वाले हैं। म संबंधों में मधुरता रहेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : मन में उत्साह का संचार होगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के मन में उत्साह का संचार होगा। लेकिन, किसी बात को लेकर आपके मन में यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।

धनु टैरो राशिफल : व्यापार में होगी उन्नति

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशिवालों के लिए वर्तमान स्थिति अनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं आज आपके आकर्षण से दूसरे लोग प्रभावित होंगे।

मकर टैरो राशिफल : बुरी आदतों से दूर रहें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को पारिवारिक मामलों में थोड़ा समझदारी से काम करने की जरूरत है। वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। आपको सलाह है कि मदिरापान से दूर रहना ही आपके लिए हितकारी रहेगा।

कुंभ टैरो राशिफल : थोड़ा व्यवहारिक होने की जरुरत है

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को फिलहाल, थोड़ा व्यावहारिक होने की जरूरत है। अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आएगी।

Next Story