भारत

टैरो राशिफल, 16 अगस्त 2023

Nilmani Pal
16 Aug 2023 12:34 AM GMT
टैरो राशिफल, 16 अगस्त 2023
x

मेष टैरो राशिफल : आय अच्छी बनी रहेगी

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आज मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आय अच्छी बने रहने के आसार है। आपको सलाह है कि आज घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आध्यात्मिक उन्नति होगी। धार्मिक कार्यों में आप हिस्सा ले सकते हैं।

वृषभ टैरो राशिफल : सेहत का ख्याल रखें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहने वाला है। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी न करें।

मिथुन टैरो राशिफल : परिवार में अशांति बढ़ सकती है

मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। आज आप आर्थिक मामलों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। कोशिश करें की आप बैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए।

कर्क टैरो राशिफल : संपत्ति को लेकर रहेगा तनाव

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के जातक दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। हालांकि, आज आपको भूमि और भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति रहने वाली है।

सिंह टैरो राशिफल : कानूनी विवाद हो सकता है

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों को सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद पैदा हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। आज आपके लिए यात्राओं के योग बन रहे हैं।

कन्या टैरो राशिफल : ख्यालों में खोए रहेंगे आप

कन्या राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे। कुछ कल्पनायें आपके मन को व्यथित कर सकती है। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

तुला टैरो राशिफल : कुछ अवरोधों से होगा सामना

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को इस समय कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, आपका दांपत्य जीवन सामान्य: ठीक रहने वाला है। इसी के साथ इस दौरान आपको रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : अनुकूल रहेंगी ग्रह स्थितियां

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को इस समय नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रह स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा। इसलिए नए कामकाज के लिए आप सोच सकते हैं।

धनु टैरो राशिफल : शानदार रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशिवालों के लिए दिन काफी शानदार साबित होगा। महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी।

मकर टैरो राशिफल : निवेश से मिलेगा लाभ

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को आज वित्तीय कार्य निपटाने और नए निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

कुंभ टैरो राशिफल : रुके काम होंगे पूरे

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए इस समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थिति में आएगी।

मीन टैरो राशिफल : विरोध का होगा सामना

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों के लिए सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आज आपको व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

Next Story