भारत

टैरो राशिफल, 14 अगस्त 2023

Nilmani Pal
14 Aug 2023 12:21 AM GMT
टैरो राशिफल, 14 अगस्त 2023
x

मेष टैरो राशिफल : कठिनाइयों से होगा सामना

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों का आज कठिनाईयों से सामना हो सकता है। हालांकि तमाम वैर-विरोध,अन्तर्द्वन्द का सामना करते हुए आप सभी कठिनाइयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। बस खुद पर भरोसा रखें।

वृषभ टैरो राशिफल : हर काम संयम से करें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को फिलहाल, हर काम संयम से करने की जरूरत है। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ और बचत के अच्छे योग बन रहे हैं।

मिथुन टैरो राशिफल : घरेलू मामलों में होगी परेशानी

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को आज घरेलू मामलों में काफी हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल और सौहार्द की कमी होगी।

कर्क टैरो राशिफल : गलत संगत से बचें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के जातकों के शायद कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। आपको सलाह है कि गलत संगति और बुरी आदतों से बचकर रहें वरना आपको नुकसान हो सकता है।

सिंह टैरो राशिफल : दिन काफी अच्छा रहेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज समाज में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

कन्या टैरो राशिफल : कामकाज में रहेंगे व्यस्त

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोग व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहने वाले हैं। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। हालांकि, आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता हो सकती है।

तुला टैरो राशिफल : सोच समझकर लें निर्णय

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों का आज एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, इसलिए सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : समय तनावपूर्ण रहेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। आपको सलाह है कि गुस्सा करने से बचें, पक्षियों को दाना डालें।

धनु टैरो राशिफल : पूंजी निवेश में लाभ के योग

धनु राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

मकर टैरो राशिफल : खुद का ध्यान रखें

मकर राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपको अपने मित्रों और सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। आपको सलाह है कि खुद का ध्यान रखें और इंफेक्शन आदि से खुद का बचाव रखें।

कुंभ टैरो राशिफल : यात्रा पर संभलकर रहें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातक आज यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

मीन टैरो राशिफल : शत्रु करेंगे परेशान

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों को प्रत्यक्ष रूप से शत्रुओं से परेशानी हो सकती हैं। सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

Next Story