भारत

टैरो राशिफल, 13 अगस्त 2023

Nilmani Pal
13 Aug 2023 12:15 AM GMT
टैरो राशिफल, 13 अगस्त 2023
x

मेष टैरो राशिफल : परिवार में हो सकती है अशांति

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों की पारिवारिक लाइफ में थोड़ी अशांति रह सकती है। दरअसल, आपकी किसी लापरवाही के कारण परिवार के सदस्यों में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको सलाह है कि घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ टैरो राशिफल : शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे आप

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों की सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। आज आप शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

मिथुन टैरो राशिफल : मिश्रित फलदायी रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।

कर्क टैरो राशिफल : संपत्ति खरीदने के लिए खास दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के आज का दिन भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। हालांकि, आज दोपहर बाद आपके खर्च बढ़ सकते हैं। विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

सिंह टैरो राशिफल : मानसिक तनाव रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों की परिस्थितियां तेजी से बदला शुरू होंगी। आपको ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरुद्ध हो चुका है। किसी बात को लेकर आपको आज मानसिक तनाव भी रह सकता है।

कन्या टैरो राशिफल : दूसरों के मामलों में न पड़े

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। वरना आपको मान हानि या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका सलाह है कि शाम के समय आज किसी के साथ बाहर न जाएं और अपने परिवार के साथ समय बिताएं।

तुला टैरो राशिफल : दोपहर बाद बढ़ेगा तनाव

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों के घरेलू जीवन में मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। दोपहर बाद आपका तनाव बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल : खर्चों में आएगी कमी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज वृश्चिक राशि के जातकों के खर्चों में कमी आएगी। जिससे आपके मन को बहुत शांति मिलेगी। हालांकि, आपको अपनी संतान को लेकर कुछ चिंताएं भी रह सकती है।

धनु टैरो राशिफल : मां की सेहत को ख्याल रखें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को आज अपनी मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। हां अगर आपने प्रयास किया तो आपको धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

मकर टैरो राशिफल : स्वास्थ्य बिगड़ सकता है

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों को आज अपने खानपान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरुरी होगा। वरना आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

कुंभ टैरो राशिफल : कम समय में होंगे अधिक काम

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को कम समय में अधिक काम करने में कामयाबी प्राप्त हो सकती है। क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।मीन टैरो राशिफल : अधिक लाभ प्राप्त होगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

Next Story