भारत

टैरो राशिफल, 9 अप्रैल 2023

Nilmani Pal
9 April 2023 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 9 अप्रैल 2023
x

मेष राशि: नए अवसर सामने आएंगे

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज एक व्यस्त और खुशहाल दिन रहेगा। लाभ प्राप्ति के लिए नए अवसर सामने आएंगे। व्यापार में की गईं यात्रा वांछित परिणाम लाएगी और आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी पेशा जातक छुट्टी का पूरा दिन घर पर व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि: शुभ समाचार मिलेगा

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज छुट्टी वाले दिन किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा ना करें और अजनबियों से सावधान रहें अन्यथा व्यापार में नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और शुभ समाचार भी मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि: धार्मिक आस्था बढ़ेगी

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कुछ लोगों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। इस राशि वालों को मित्रों तथा रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। व्यापार में रविवार के दिन छुट्टी की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी।

कर्क राशि: संबंध मजबूत होंगे

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नए कार्यों की शुरुआत संभव है। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। रविवार के दिन काम करने वाले नौकरी पेशा लोगों को पद व प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। माता पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

सिंह राशि: मौज मस्ती का माहौल रहेगा

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कोई भी काम करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें। सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें। घर में मौज मस्ती का माहौल रहेगा। लव लाइफ वालों की आज मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि: घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा जातक छुट्टी की वजह से आज फ्री रहेंगे और अटके हुए घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापारियों के लिए अच्छा समय रहेगा।

तुला राशि: अटका धन प्राप्त होगा

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज भाग्य का साथ मिलने से अटका हुआ धन प्राप्त होगा। जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। सोमवार के कार्यों की आज ही लिस्ट बना लेंगे। घर में बने खास व्यंजन का आनंद लेंगे।

वृश्चिक राशि: खास व्यक्ति से जान पहचान बढ़ेगी

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें। इससे आप रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खिया बटोरेंगे। किसी खास व्यक्ति से जान पहचान बढ़ेगी, जो भविष्य में मददगार साबित होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा सरकारी दंड का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि: आराम महसूस करेंगे

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज माता-पिता और पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार बन रहे हैं। आज आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि: अच्छे रिश्ते आएंगे

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए प्रयत्नशील रहें। आज आपका समय परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। नया वाहन या जमीन खरीदने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि: असामाजिक तत्वों से दूरी बनाकर रखें

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज असामाजिक तत्वों से दूरी बनाकर रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें और अपने कार्यों को समय पर पूरा करें। छुट्टी के दिन घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। कहीं से अचानक शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि: मित्र की मदद मिलेगी

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज भाग्य का साथ मिलने से लाभ प्राप्ति की अच्छी योजना बनेगी। अटका हुआ धन किसी मित्र की मदद से प्राप्त होगा। आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करेंगे। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story