भारत

टैरो राशिफल, 8 अप्रैल 2023

Nilmani Pal
8 April 2023 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 8 अप्रैल 2023
x

मेष टैरो राशि : समाज में सम्मान मिलेगा

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ है। किसी ऐसे शख्‍स से आपकी मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर आपके काम आ सकते हैं। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका हुआ धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है और उनमें आपको लाभ होगा।

वृष टैरो राशि : रुके पैसे प्राप्‍त हो सकते हैं

वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन भाग्‍य आपका साथ देगा और आज आप जिस स्‍थान पर काम करते हैं वहां आज कड़ी चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे। आज आपको कहीं से रुके पैसे प्राप्‍त हो सकते हैं।

मिथुन टैरो राशि : काफी मेहनत करनी पड़ेगी

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज भाग्‍य आपका साथ देगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। आपको रोजमर्रा के काम में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और कहीं से शुभ समाचार मिलने की उम्‍मीद है।

कर्क टैरो राशि : जल्दबाजी में काम न करें

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको कोई भी काम जल्‍दी में नहीं करना चाहिए और परिवार के किसी मामले में फैसला लेने से पहले सोचसमझना चाहिए। आपको अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी में काम करने में नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

सिंह टैरो राशि : अनावश्यक विवाद हो सकता है

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज कोई ऐसा काम न करें जिसमें आपको जोखिम लगे। अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखें। धन के मामले में कोई फैसला लेने से पहले सावधानी रखें।

कन्या टैरो राशि : भाग्‍य का साथ मिलेगा

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज भाग्‍य आपका साथ देगा। आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे। आज आपका मन काम करने में लगेगा और आपको धन के मामले में भाग्‍य का साथ मिलेगा।

तुला टैरो राशि : संबंधों में गिरावट आ सकती है

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए वरना कोई विवाद हो सकता है। बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं। किस्‍मत के मामले में आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक टैरो राशि : कोई शुभ समाचार मिल सकता है

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपके घर में खुशियों का आगमन होगा और आपको करियर के मामले में कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्यस्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

धनु टैरो राशि : सफलता प्राप्‍त होगी

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है और आपको शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी। आपको संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है और कोई फैसला लेने में आपको उलझन हो सकती है।

मकर टैरो राशि : बहस करने से बचें

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको किसी मामले में बहस करने से बचने की जरूरत है। दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। आज आपको हर मामले में संभलकर काम करने की जरूरत है। बड़ों से पूछकर ही कोई फैसला लें।

कुंभ टैरो राशि : धन की कमी हो सकती है

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए खास होगा। आज आपके किसी काम में रुकावट आ सकती है और आपको धन के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है। धन के कहीं फंसने से आपके जरूरी कामों में धन की कमी हो सकती है। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

मीन टैरो राशि : वाद-विवाद करने से बचें

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपका सामना कई समस्याओं से एक साथ हो सकता है। इसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद करने से बचें और किसी काम को पूरा करने में दिमाग का प्रयोग करें।

Next Story