भारत

टैरो राशिफल, 4 अप्रैल 2023

Nilmani Pal
4 April 2023 12:36 AM GMT
टैरो राशिफल, 4 अप्रैल 2023
x

मेष राशि: आदतों पर काबू रखें

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कोई भी काम करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है। धन संचय करने में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार भी आएगा। अपनी खान-पान की आदतों पर काबू रखें अन्यथा आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। आज आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और कोई संपत्ति खरीदने की दिशा में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि: अच्छी सफलता प्राप्त हो

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। धन उड़ाने की आदत से बचें अन्यथा बाद में आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष से अच्छी सफलता प्राप्त होगी। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा।

कर्क राशि: रोमांस की बढ़ोतरी होगी

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज भाई-बहन, बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का मन बनेगा। सामाजिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा और मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। लव लाइफ में रोमांस की बढ़ोतरी होगी और रिश्ता मजबूत होगा।

सिंह राशि: पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। छात्रों को शिक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी और पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। घर की साज-सज्जा पर कुछ धन खर्च हो सकता है।

कन्या राशि: जल्दबाजी में कोई काम न करें

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि: गप्पेबाजी से बचें

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज लाभ प्राप्ति के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में गप्पेबाजी से बचें अन्यथा अधिकारी नाराज हो सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा।

वृश्चिक राशि: अवसरों में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी और सामाजिक संस्था से जुड़ने पर सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। दोस्तों और परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

धनु राशि: कार्यों में आपका मन लगेगा

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं, उनके लिए समय बेहतर है। पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि: जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं और अटका हुआ धन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी और गलतफहमी भी दूर होगी। मकर राशि वालों का आपका व्यक्तित्व निखरेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

कुंभ राशि: बोलचाल में कटुता न आने दें

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, बोलचाल में कटुता न आने दें। व्यापार के लिए चिंतित नजर आएंगे और उसके लिए भागदौड़ भी करेंगे। जीवन में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है। छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि: सेहत का ध्यान रखें

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। जीवनसाथी अथवा साझेदारों से रिश्ते में जो भी गलतफहमियां हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। (राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story