भारत

टैरो राशिफल, 2 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
2 April 2022 12:39 AM GMT
टैरो राशिफल, 2 अप्रैल 2022
x

मेष: दिन की शुरुआत में भाई-बहन, बंधु-बांधव से विचार के तालमेल का अभाव बन सकता है। नौकरी पेशा जातकों के सहकर्मियों से संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

वृषभ: कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं लेकिन इन झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

मिथुन: धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, जिसका फल भविष्य में मिलेगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित हो सकती है लेकिन स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी।

कर्क: अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है। लक्ष्य को लेकर गंभीरता रहें, सफलता मिलेगी।

सिंह: मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

कन्या: आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

तुला: कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

वृश्चिक: दिन की शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।

धनु: किसी बात पर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।

मकर: आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ: आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

मीन: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story