भारत

टैरो राशिफल, 17 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
17 April 2022 12:36 AM GMT
टैरो राशिफल, 17 अप्रैल 2022
x

मेष: मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं, इन झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आ सकती है। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

वृषभ: वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज धन की स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है, इसे मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित हो सकती है।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है। लेकिन लक्ष्य को लेकर गंभीर रहें। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कर्क: कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है और जरूरी जानकारी भी मिल सकती है।

सिंह: सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

कन्या: कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

तुला: तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि दिन की शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकते हैं, परिवार की शांति के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि धन संपत्ति और आनंद के लिहाज से स्थितियां आपके लिए काफी अनुकूल होंगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

धनु: धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि उच्च अधिकारियों के साथ डील करने में और कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ईर्ष्यालु लोग आप दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर: मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको व्यावसायिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों का धन कही फंसा हुआ है, प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि व्यापार में आप कुछ नया कर दिखाने की सोचेंगे। व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णयों से लाभ होने की आशा है। स्वप्न हकीकत में बदल सकते हैं।

मीन: मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आप अपनी सोच और प्रतिभा के दम पर दूसरों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मामूली तनातनी की स्थितियां उत्पन्न होंगी।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story