भारत

टैरो राशिफल, 13 अप्रैल 2023

Nilmani Pal
13 April 2023 12:33 AM GMT
टैरो राशिफल, 13 अप्रैल 2023
x

मेष राशि: सेहत का ध्यान रखें

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और पूरे साहस के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि: आपको राहत मिलेगी

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। कामकाज की भागदौड़ में आपको स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। पिता और गुरुओं का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको राहत मिलेगी और नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि: दिन मिश्रित फलदायी रहेगा

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। करियर की शुरुआत करने वाले हैं तो समय अनुकूल है।

कर्क राशि: उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज भवन या भूमि की खरीददारी के लिए समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। पिता की सेहत का खास ध्यान रखें। भाइयों के साथ संबंध मजबूत होंगे और किसी काम में सहयोग भी करेंगे।

सिंह राशि: परिस्थितियों में बदलाव होगा

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हों, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। परिवार के साथ रहने पर सुकून मिलेगा। मित्रों के साथ कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं को समय अनुकूल है।

कन्या राशि: कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप सुबह से ही कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर वाद विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से बातचीत भी प्रभावित होगी।

तुला राशि: कार्यों को समय पर पूरा करेंगे

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में हर कार्य को समय पर पूरा करेंगे। नौकरी पेशा जातकों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है, उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। माता के साथ अचानक किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि: आपके खर्चे कम हो जाएंगे

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापारियों को लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आपके खर्चे कम हो जाएंगे, जिससे आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं। भाई-बहन के साथ वाद-विवाद की आशंका बन रही है।

धनु राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संयुक्त संपत्ति को बढ़ाने में सफल होंगे। बिजनस साझेदारी से लाभ की संभावना बन रही है।

मकर राशि: परिवार का माहौल अच्छा रहेगा

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। खान पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ राशि: पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब होंगे, क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और कई कार्य पूरे होंगे।

मीन राशि: विवाद से दूर रहें

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा जातकों के अधिकारियों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। परिवार में माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। पिता के साथ कोई नया बिजनस शुरू कर सकते हैं।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story