भारत

टैरो राशिफल, 10 अप्रैल 2023

Nilmani Pal
10 April 2023 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 10 अप्रैल 2023
x

मेष राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखें

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि: मेहनत सफल होगी

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा जातक आमदनी में वृद्धि के लिए अधिकारियों से बातचीत करेंगे। माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि: काम का दबाव रहेगा

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित कर सकती हैं। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है और काम का दबाव भी रहेगा।

कर्क राशि: अच्छे अवसर प्राप्त होंगे

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। व्यापारियों के लिए व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। रोजगार की तलाश करने वालों पर अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह राशि: पारंपरिक कार्यों में समय व्यतीत होगा

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह का पहला दिन कामकाज की भागदौड़ में व्यतीत होगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण में रखें, अक्समात घरेलू खर्चे आ सकते हैं। घर में कुछ धार्मिक कार्यक्रम होने से पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा, अवश्य सम्मिलित हों।

कन्या राशि: जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है। अपने पारिवारिक और व्यावसायीक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें। कोई संपत्ति खरीदने की दिशा में सफलता मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।

तुला राशि: फालतू की बातों में ना उलझें

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में फालतू की बातों में ना उलझें और गप्पे मरने से बचें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। किसी मित्र की वजह से आपके सोचे हुए कार्य अटक सकते हैं जिससे धन की हानि भी हो सकती है।

वृश्चिक राशि: सफलता के अवसर मिलेंगे

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको इंटरव्यू या किसी सौदों के दौरान स्वभाव में नम्रता रखनी होगी। छात्रों के लिए सफलता के अवसर मिलेंगे। ससुराल पक्ष से अच्छी सहायता प्राप्त होगी और किसी आवश्यक कार्यों में उनकी मदद भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज भागदौड़ बनी रहेगी।

धनु राशि: आपको राहत मिलेगी

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का साथ आपको राहत देगा। हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से बिगड़ते काम बनेंगे।

मकर राशि: दिन मध्यम फलदायी रहेगा

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज करियर में प्रगति के संबंध में दिन मध्यम फलदायी रहेगा। लव लाइफ में उन्नति के आसार बन रहे हैं, वाहन ध्यान से चलाएं। खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। संतान से किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें अन्यथा घर का माहौल खराब हो सकता है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ राशि: पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिए हैं, उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और कुछ खास लोगों से मुलाकात भी होगी।

मीन राशि: आत्मविश्वास मजबूत होगा

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। विपरीत लिंगी से उचित दूरी बनाकर रखें अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें और कार्यों को पूरा करें।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story