भारत

टैरो राशिफल, 9 मई 2022

Nilmani Pal
9 May 2022 12:36 AM GMT
टैरो राशिफल, 9 मई 2022
x

मेष: मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

वृषभ: वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

कर्क: कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

सिंह: सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं, उनके लिए समय बेहतर है। पूर्ण रूप से यह समय आपके लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

कन्या: कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का समय आपके लिए आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

तुला: तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, बोलचाल में कटुता न आने दें। नौकरी व व्यापार में मेहनत के बाद अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।

धनु: धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।

मकर: मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दी न करें, उससे पहले सभी चीजें गौर से देख लें।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है, इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

मीन: मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story