भारत

टैरो राशिफल, 9 मार्च 2022

Nilmani Pal
9 March 2022 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 9 मार्च 2022
x

मेष: मेष राशि के टैरौ कार्ड्स कह रहे हैं कि आज आपको धन इकट्ठा करने में कुछ बाधाएं आ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती हैं। हालांकि, आपको अपने दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपकी समस्या का समाधान हो सकेगा।

वृषभ: वृष राशि के टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज कोई भी काम करते वक्त जल्दबाजी न करें। आज आप विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

मिथुन: मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि, कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार आज आपके प्रति बदलेगा। आपका जीवनसाथी आज आपका पूरा सहयोग करेगा।

कर्क: कर्क राशि के लिए टैरो कार्ड्स कह रहे हैं की आज आपके अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एख से अधिक प्रेम संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। धन संपत्ति के मामले में आज का दिन आपके लिए लकी साबित हो सकता है। आज आपके स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

सिंह: सिंह राशि के टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है। आपके लिए ये समय बेहद भाग्यशाली रहने वाला है।

कन्या: कन्या राशि के टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आपको धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज आप विभिन्न स्रोतों के जरिए पैसा कमा सकते हैं। आज आपको रूका हुआ धन वापस मिल सकता है।

तुला:तुला राशि के लिए टैरो कार्ड्स कह रहे हैं की आज का उनके लिए सामान्य ही रहने वाला है। आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज अपने शब्दों का ध्यान से चयन करें अपनी बोलचाल में कटुता न आने दें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज आपके सामने कई कठिनाईयां आने वाली हैं लेकिन, आप अपनी बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: धनु राशि के टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज इस राशि के लोग अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को भी आज व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। जिससे पूरे दिन उनका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर: मकर राशि के लिए टैरो कार्ड्स कह रहे हैं की आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रह सकता है।आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती हैं। आपको सलाह है की आज स्थायी संपत्ति को लेकर किसी तरह की कोई जल्दबाजी न करें।

कुंभ: कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज आप लोगों के व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है। इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाएंगे। जिसका फायदा आपको मिलेगा। आज आपकी नए लोको से मुलाकात होगी जिससे समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी। लोग आपको जानने लगेंगे।

मीन: मीन राशि के टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज अपनी सेहत को लेकर किसी तरह की कोई भी लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है। कुल मिलाकर आपके लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है।


Next Story