भारत

टैरो राशिफल, 9 जून 2022

Nilmani Pal
9 Jun 2022 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 9 जून 2022
x

टैरो कार्ड्स से देखिए आज के दिन का हाल...

मेष राशिफल

मेष राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज साझेदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आप गर्मी तथा लू से अपना ध्यान रखें। संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। माता-पिता से मनमुटाव हो सकता है। आत्म विश्वास में कमी आ सकती है।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज अगर आप मेहनत करें तो, तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि यह समय पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है। आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आ सकते हैं लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे।

तुला राशिफल

तुला राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

​वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है। माता-पिता से अनबन होने की आशंका है, अनावश्यक क्रोध न करें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।

धनु राशिफल

धनु राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज सोच समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें कि आपकी वाणी से कोई आहत न हो यदि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं।

मकर राशिफल

मकर राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज रुका हुआ धन वापस आएगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशिफल

मीन राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story