भारत

टैरो राशिफल, 9 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
9 April 2022 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 9 अप्रैल 2022
x

मेष: आज का दिन आपके लिए काफी खर्चीला साबित हो सकता है। धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

वृषभ: जल्दबाजी में कोई काम न करें। आज आप किसी कारण से विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। आज आपके संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ वाला हो सकता है और इस वक्‍त आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

कर्क: आज आपके लिए धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। आज निजी संबंधों में भी आपका दिन खास लाभ देने वाला होगा।

सिंह: जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आपके लिए एक भाग्यशाली अवधि वाला हो सकता है।

कन्या: यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा और आपको घर में मां लक्ष्‍मी का आगमन होगा। आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। भाग्‍य का साथ मिलेगा।

तुला: इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें। किसी के साथ मिलकर कोई फैसला लेने से पहले सावधानी रखें। आगे और पीछे के बारे में सभी सही फैसले लें।

वृश्चिक: आज आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। आज भाग्‍य आपका साथ देगा और आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

धनु: आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। भाग्‍य आपका साथ देगा और आपके घर में खुशियों का आगमन होगा।

मकर: आज का दिन आपके लिए मुश्किल हो सकता है और आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आपको किसी के साथ विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

कुंभ: आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं, परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। आज आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी और मनचाहे परिणाम प्राप्‍त होंगे।

मीन: आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज किसी मामले में जल्‍दबाजी करना भारी पड़ सकता है। ऐस्‍ट्रॉलजर राधाबल्‍लभ मिश्रा


Next Story