भारत

टैरो राशिफल, 8 मई 2022

Nilmani Pal
8 May 2022 12:36 AM GMT
टैरो राशिफल, 8 मई 2022
x

मेष: मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।

वृषभ: वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जुझना पड़ सकता है। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बार-बार आएंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कर्क: कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आप उर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।

सिंह: सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आप आत्मसुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी, जिस कारण मन उद्वेलित हो सकता है।

कन्या: कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज इस समय मकान और जमीन के सौंदों से अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनों ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।

तुला: तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज घर, गृहस्‍थी व दाम्‍पत्‍य जीवन से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।

धनु: धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज मानसिक तनाव कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

मकर: मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज भाग्‍य और धर्म आदि बातों पर ध्‍यान केंद्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलंदियों पर होंगी।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज खर्च के मुद्दों पर ध्‍यान केंद्रित होगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित हो सकते हैं। खान-पान की अनियमितता से बचना चाहिए।

मीन: मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज भाई-बहन, बंधु-बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story