भारत

टैरो राशिफल, 7 अक्टूबर 2022

Nilmani Pal
7 Oct 2022 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 7 अक्टूबर 2022
x

मेष राशि : धन के लेन-देन में फायदा

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला रहेगा। आज आपको धन के लेन-देन में फायदा हो सकता है। कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, कामकाज में अड़चनें आएंगी। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें और उनकी सलाह से काम करने पर लाभ होगा।

वृष राशि : ऋणों का पूर्ण भुगतान भी होगा

वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन कुछ जरूरी कार्यों के पूरे होने का है। कानूनी मामलों का निपटान होगा और शत्रु पक्ष के लोग आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएंगे। ऋणों का पूर्ण भुगतान भी होगा और आज कहीं से बकाया पैसा प्राप्‍त होने से पैसों से संबंधित काम पूरे हो जाएंगे।

मिथुन राशि : हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन लाभ देने वाला है और हर प्रकार का सहयोग आपको प्राप्‍त होगा। आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा। आज जो लोग बैंक से लोन लेने के प्रयास में थे, उनका काम आगे बढ़ सकता है।

कर्क राशि : आमदनी को उच्च बनाने में समय लगेगा

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए काफी संघर्ष वाला हो सकता है और आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

सिंह राशि : फायदे व नुकसान के बारे में सोच लें

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आपके मन में भी उत्साह का संचार रहेगा किंतु फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है। कोई भी नया काम हाथ में लेने से पहले विचार कर लें और उसके फायदे व नुकसान के बारे में सोच लें।

कन्या राशि : व्यवसाय में उन्नति होती दिख रही है

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए काफी लाभ देने वाला और अनुकूल है। वर्तमान स्थिति के अनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होती दिख रही है। इस दौरान आप कुछ नई वस्‍तुओं की खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

तुला राशि : किसी भी प्रकार की बुरी लत से दूर रहें

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आपके लिए आज का दिन शुभ है और पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से काम लें तो सब कुछ सही रहेगा। वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। किसी भी प्रकार की बुरी लत से दूर रहें और किसी भी काम में जल्‍दी करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

वृश्चिक राशि : अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपके लिए फायदे का दिन है और भाग्‍य में वृद्धि होगी। आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है। अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है और आपका काम बढ़ सकता है।

धनु राशि : रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज कुछ मामलों में आपको किस्‍मत का साथ प्राप्‍त होगा और रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेगी और काम करने में मन नहीं लगेगा।

मकर राशि : शाम का वक्‍त परिवार के साथ अच्‍छा बीतेगा

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेंगी, किंतु कुछ ही समय में सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे और शाम का वक्‍त परिवार के साथ अच्‍छा बीतेगा।

कुंभ राशि : बाहर का खाना न खाएं

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए भाग्‍यशाली है। आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। आज आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा और बेहतर होगा कि बाहर का खाना न खाएं।

मीन राशि : साझेदारी में सावधान रहें, पैसों का लेनदेन न करें

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें और किसी मामले में आपको आज समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज पैसों का लेनदेन भी न करें।

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story