भारत

टैरो राशिफल, 7 मई 2022

Nilmani Pal
7 May 2022 12:40 AM GMT
टैरो राशिफल, 7 मई 2022
x

मेष: टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज मेष राशि के लोग आज दूसरों के सामने खुद को बेहतर तरीके से अभिव्यक्त कर पाएंगे। आज आपको भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। लेकिन, आपको खुद पर संयम रखना होगा।

वृषभ: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं की आज वृष राशि वालों के साथ सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। आज यात्राओं का योग भी बन रहा है।

मिथुन: टैरो कार्ड्स के मुताबिक, मिथुन राशि वाले लोग इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोये रहेंगे और कुछ कल्पनायें आपके मन को व्यथित कर सकती है। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

कर्क: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि वालों को इस समय कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्यतः ठीक रहेगा। आज आपको कोई नया रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

सिंह: टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशिवालों को इस समय नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रह स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।

कन्या: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज कन्या राशि के जो लोगों का पक्ष आज महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग लेंगे। साथ ही आज आप सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। हालांकि, आज मन में कोई बुरा विटार नहीं आएगा और आपका मन में शांति होगी।

तुला: टैरो कार्ड्स के मुताबिक, आज तुला राशि के लोगों को वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से लाभ हो सकता है। इतना ही नहीं आज आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। आज आपको सरकारी कार्यों में लाभ होगा।

वृश्चिक: टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज वृश्चिक राशि वाले समय प्रबंधन से कई रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। इसलिए आज आपको अपने समय को लेकर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी।

धनु: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज धनु राशि के लोगों को सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आज आपको व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा यानी कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ेगाा।

मकर: टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज मकर राशि वालों की मेहनत की सराहना की जाएगी, लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति बैर और अधिक बढ़ेगा, तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं होगी। लेकिन, ऐसी परिस्थितियां ज्यादा समय तक नहीं रहेगी।

कुंभ: टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज कुंभ राशिवालों के लिए कामयाबी के रास्ता खुल रहे है, इतना ही नहीं आज आपको नए संबंधों से फायदा होगा। साथ ही आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आयेगा। अपना परिवार से आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा।

मीन:टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज मीन राशि वाले जातक आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं के लिए लाभप्रद होगा।


Next Story