भारत

टैरो राशिफल, 7 जून 2022

Nilmani Pal
7 Jun 2022 12:47 AM GMT
टैरो राशिफल, 7 जून 2022
x

धन और समृद्धि के मामले में आज 5 राशियों के लोग को खास फायदा होगा। देखें क्‍या आपकी राशि है इनमें से एक...

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ लाभ वाला रहेगा और आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा। हर मामले में सावधान रहें।

वृष राशि

आप आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवन साथी से संबंधों में कटुता आ सकती है। अपने गुस्‍से और भावनाओं दोनों पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि

इस समय मकान और ज़मीन के सौंदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनों ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे। आज आप जो कार्य करेंगे, उनमें आपको विजय की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि

आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। हर काम को मन लगाकर करेंगे तो आपको लाभ की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में कष्ट हो सकता है। अत्‍यधिक गर्मी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।

सिंह राशि

घर, गृहस्‍थी, दांपत्‍य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग प्राप्‍त होगा। दोस्‍तों के सहयोग से आपका कोई पुराना रुका कार्य संपन्‍न होगा।

कन्या राशि

आज आपका मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। धन और समृद्धि के मामले में आपको आज लाभ होगा और मंद पड़े कारोबार में तेजी आएगी।

तुला राशि

आज भाग्‍य और धर्म आदि बातों पर ध्‍यान केंद्रित करें तो लाभ होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलन्दियों पर होगी। धर्म से जुड़ा आज कोई दान पुण्‍य का कार्य करेंगे।

वृश्चिक राशि

खर्च के मुद्दों को लेकर आज आपको फोकस करने की जरूरत है। खर्च कम करें। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए। खूब पानी पीएं और मौसमी फल खाएं।

धनु राशि

आज आपके भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है और आपको हर कार्य सावधानी से करना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन परेशानी वाला हो सकता है। ध्‍यान रखें।

मकर राशि

आज आपको धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, किसी को लेनदेन करने से पहले सोच लें। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। भाग्‍य आपके साथ है।

कुंभ राशि

जल्दबाजी में कोई काम न करें। आज आप किसी कारण से विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। आज आपको दोस्‍तों के साथ वक्‍त बिताना अच्‍छा लगेगा।

मीन राशि

इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। आज कुछ रुके कार्य पूर्ण होने से आपका आत्‍मविश्‍वास भी बढ़ा रहेगा।

Next Story