भारत

टैरो राशिफल, 7 जनवरी 2022

Nilmani Pal
7 Jan 2022 12:42 AM GMT
टैरो राशिफल, 7 जनवरी 2022
x

मेष: कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। आपको कामकाज में किसी प्रकार की अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें तो आपको लाभ होगा।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए खास है। आज आपके लिए कानूनी मामलों का निपटान होगा और आप फायदे में रहेंगे। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों और ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। उधार का पूर्ण भुगतान भी होगा।

मिथुन: आज आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा। आज भाग्‍य आपका साथ देगा और सभी कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क: आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और भाग्‍य आपका साथ देगा।

सिंह: आज भाग्‍य आपका साथ देगा। आपके मन में भी उत्साह का संचार रहेगा किंतु फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आज सर्द मौसम की वजह से आपका स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।

कन्या: आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। वर्तमान स्थिति के अनुसार आपके व्यवसाय में उन्‍नति होती दिख रही है। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे और आज हर कार्य आपकी मर्जी के अनुसार होगा।

तुला: आज का दिन आपको संभलकर चलने वाला है। पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकारी रहेगा।

वृश्चिक: आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आएंगी। इस वक्‍त आपको ठंड से भी बचने की जरूरत है।

धनु: आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेगी। जैसी उम्‍मीद थी वैसा न होने की वज‍ह से आप मन ही मन परेशान रहेंगे।

मकर: आज का दिन आपके अनुकूल नहीं है। परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेंगी। किंतु सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

कुंभ: आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आज किसी वजह से आपका काम में मन नहीं लगेगा।

मीन: व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें। कोई भी नया काम करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा

Next Story