भारत

टैरो राशिफल, 7 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
7 April 2022 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 7 अप्रैल 2022
x

मेष: टैरो कार्ड बता रहे हैं कि मेष राशि वालों को कोई नया सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। कामकाज में अड़चनें आ सकती हैं। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।

वृषभ: वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज कानूनी मामलों का निपटान करेंगे और शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा।आज आपके ऋणों का पूर्ण भुगतान भी होगा और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा। आज व्‍यापार के मामले में आपकी योजनाएं सफल होंगी।

कर्क: कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आज नौकरी और रोजगार के मामले में भाग्‍य का साथ प्राप्‍त हो सकता है।

सिंह: सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आपके मन में भी उत्साह का संचार रहेगा किंतु फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है। कोई भी फैसला लेते समय दिमाग से काम लें।

कन्या: कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि वर्तमान स्थिति के अनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होगी और भाग्‍य साथ देगा। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे। भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

तुला: तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा। आज आपके घर में कोई मेहमान भी आ सकता है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको हर मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। आज के दिन आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है। अत्‍यधिक भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

धनु: धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेंगी। आज घर या फिर नौकरी के बारे में आपको कोई जरूरी फैसला भी लेना पड़ सकता है।

मकर: मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती हुई लगेंगी, किंतु सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे और घर का माहौल आज सुखद रहेगा।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आज आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहने वाला है।

मीन: मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें। पैसों के मामले में किसी और पर भरोसा न करें। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा


Next Story