भारत

टैरो राशिफल, 6 मई 2022

Nilmani Pal
6 May 2022 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 6 मई 2022
x

मेष: मेष राशि वालों के टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज आप किसी भी योजना को बनाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसे दूसरों से गुप्त रखना अति आवश्यक है। आज खर्च अधिक होने के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ: टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज वृष राशि के लोगों के रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लें। साथ ही आज आपकी कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आने वाले समय में ये लोग आपके काम बहुत काम आ सकते हैं। इन लोगों के जरिए आप अच्छा खासा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन: टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। साथ ही इस महीने आपके रुके हुए कार्यों में भी प्रगति देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बनाया हुआ तालमेल भी आपको वांछित परिणाम देगा। आज आपको अपनी वजह पर थोड़ा ध्यान देना होगा वरना उधार लेने की स्थिति पैदा हो सकती है।

कर्क: टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के पद प्रतिष्ठा आदि में लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी है तो आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होने की अच्छी खासी संभावनाएं हैं।

सिंह: टैरो कार्ड्स के मुताबिक, सिंह राशि के लोगों को निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि होगी। इसके अलावा आज आपको बड़े लोगों का समर्थन हासिल होगा।

कन्या: टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के लोगों को उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय आज आपके लिए लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

तुला: टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज तुला राशि के लोगों को मन मुताबिक गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज आप खेल और शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। आज आपको अपनी संतान की तरफ से खुशी के समाचार मिल सकते हैं।

वृश्चिक: टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को पूंजी निवेश करने से पहले कंपनी की वैधता को निजी स्तर पर जांच लें, वरना आपको हानि हो सकती है। बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा।

धनु: टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के लोग आज किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे। साथ ही आज आप अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।

मकर: टैरो कार्ड्स के अनुसार, मकर राशि के लोगों की आय अच्छी बनी रहने के आसार हैं। आज घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है उनका अधिक ख्याल रखना होगा। आज के दिन आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड्स बता रहे हैं की आज कई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। आज आपको किसी काम से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिसका असर आपकी सेहत पर देखने को मिलेगा। आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकता है।

मीन: टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज मीन राशि के लोगों की किसी लापरवाही या गलती के कारण परिवार में अशांति बढ़ सकती है। फिलहाल, वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। आज आपको बैक्टीरिया संबंधी रोगों से बचने की जरूरत है।


Next Story