भारत

टैरो राशिफल, 6 जून 2022

Nilmani Pal
6 Jun 2022 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 6 जून 2022
x

मेष: मेष राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

वृषभ: वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपके मन में उत्साह का संचार रहेगा लेकिन फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज वर्तमान स्थितिनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। इस दौरान आप खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

कर्क: कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा।

सिंह: सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है। अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती हैं।

कन्या: कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेगी।

तुला: तुला राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेंगी लेकिन सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। स्वास्थय विपरीत हो सकता है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

धनु: धनु राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।

मकर: मकर राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है।

मीन:मीन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जुझना पड़ सकता हैं। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां आएंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story