भारत

टैरो राशिफल, 6 फरवरी 2022

Nilmani Pal
6 Feb 2022 12:34 AM GMT
टैरो राशिफल, 6 फरवरी 2022
x

मेष: नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है।

वृषभ: घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन: प्रेम संबंध में कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

कर्क: भाई-बहन, बंधु-बांधव से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

सिंह: कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं, इनको सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

कन्या: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

तुला: भवन या भूमि की खरीददारी के लिए समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

वृश्चिक: आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

धनु: दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है।

कुम्भ: आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

मीन: अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story